मनोरंजन

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, 'फिरंगी' अवतार में नजर आए आमिर

यशराज फिल्म्स की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म रिलीज कहा जा सकता है. ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान इस दीवाली पर रिलीज होने वाली बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है.

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, 'फिरंगी' अवतार में नजर आए आमिर
फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर (Photo Credits: Twitter)

यशराज फिल्म्स की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म रिलीज कहा जा सकता है. ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान इस दीवाली पर रिलीज होने वाली बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और पहली बार भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े किंवदंती अमिताभ बच्चन और आमिर खान को एक साथ लाकर एक अविश्वसनीय कास्टिंग के साथ यह बॉलीवुड द्वारा निर्मित सबसे बड़ी फिल्म है.

लुक पोस्टर और फ़िल्म के ट्रेलर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब यश राज फिल्म्स ने 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया है जिसमें अमिताभ बच्चन का खुदाबख्श अंदाज, आमिर खान का फिरंगी अवतार, कैटरीना कैफ का सुरैया मिजाज और फातिमा सना शेख अपने साहसी जाफिरा लुक में नजर आ रही हैं.

यशराज फिल्म्स ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "हिंदोस्तान के ठग्स आपके नजदीकी सिनामघरो में दस्तक देने के लिए तैयार हैं. 8 नवंबर को यह फिल्म रिलीज होगी"

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान'  इस दिवाली अद्भुत विजुअल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं जिसमें पहले कभी नहीं देखे एक्शन की भरमार होगी और यह इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली सबसे प्रतीक्षित फिल्म में से एक है.

विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 नवंबर को सभी वर्ग के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2018 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).