रक्षाबंधन विशेष : ऋतिक रोशन की इस एक सलाह ने बचा दी थी उनकी बहन सुनैना की जिंदगी
अभिनेता ऋतिक रोशन हमेशा से ही अपने परिवार के काफी करीब रहे हैं. ऋतिक और उनकी बहन सुनैना का भी बॉन्ड हमेशा से ही काफी अच्छा रहा है. इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होगी कि ऋतिक की एक सलाह ने सुनैना की जिंदगी बदल ली थी.
अभिनेता ऋतिक रोशन हमेशा से ही अपने परिवार के काफी करीब रहे हैं. ऋतिक और उनकी बहन सुनैना का भी बॉन्ड हमेशा से ही काफी अच्छा रहा है. इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होगी कि ऋतिक की एक सलाह ने सुनैना की जिंदगी बदल ली थी. स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए ऋतिक की बहन सुनैना ने कहा कि, "डिप्रेस होने के कारण मैं बहुत ज्यादा खाने लग गई थी. इसके बाद मैंने अकेले रहना शुरू कर दिया. फिर मुझे डायबिटीज, फैटी लीवर,हाइपरटेंशन और कार्डियक प्रॉब्लम्स जैसी कई बीमारियां हो गई. मुझे मनोचिकित्सक की मदद लेनी पड़ी थी. मैं बेड से खड़ी उठकर चल भी नहीं पाती थी. 2 कदम चलने के बाद ही मुझे सांस आनी बंद हो जाती थी." उस समय सुनैना का वजह 140 किलो हो चुका था.
इसके बाद ऋतिक ने अपनी बहन को एक बहुत ही महत्वपूर्ण सलाह दी. उन्होंने उन्हें सर्जरी करवाने के लिए कहा. सुनैना ने सर्जरी करवाई और उनका वजन 70 किलो हो गया.
सुनैना ने यह भी बताया कि शुरुआत में उनकी मां इस सर्जरी के लिए नहीं मान रही थी पर ऋतिक ने उन्हें मनाया. सुनैना ने कहा कि, " ऋतिक ने मम्मी से कहा कि वह मुझे सर्जरी करवाने दे. थोड़ा डर तो जरुर था पर एक डिटरमिनेशन था. मुझे यह जंग जीतनी थी." अंत में सुनैना ने कहा कि, " भाई हो तो ऐसा"
अगर वर्क फ्रंट पर देखा जाए तो ऋतिक आज कल अपनी अगली फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में वयस्त हैं. रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित 'सुपर 30' का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2018 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

