मनोरंजन

TamilRockers पर तेलुगु फिल्म 'Bluff Master' फ्री डाउनलोड के लिए हुई Leak

तेलुगू एक्टर सत्य देव और नंदिता श्वेता की फिल्म 'ब्लफ मास्टर' इंटरनेट पर लीक होने के बाद धड़ल्ले से फ्री डाउनलोड की जा रही है

TamilRockers पर तेलुगु फिल्म 'Bluff Master' फ्री डाउनलोड के लिए हुई Leak
ब्लफ मास्टर (Photo Credits: Twitter)

तेलुगु फिल्म 'ब्लफ मास्टर' (Bluff Master) अपने रिलीज के महज कुछ ही दिनों में तमिलरॉकर्स (TamilRockers) पर लीक हो गई. इस फिल्म में एक्टर सत्य देव (Satya Dev) और नंदिता श्वेता (Nandita Swetha) लीड में नजर आए. ये फिल्म 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. लेकिन इसकी रिलीज के महज कुछ ही दिनों में ये फिल्म ऑनलाइन पायरेसी वेबसाइट (online piracy website) तमिलरॉकर्स पर लीक हो गई.

इस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन गोपी गणेश ने किया है. ये फिल्म असल में तमिल फिल्म 'सथुरंगा वेत्तई' का तेलुगु रीमेक है.

हैरानी की बात ये है कि साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री द्वारा ऑनलाइन फिल्म लीक और पायरेसी को रोकने की कई कोशिशों के बावजूद भी इसे इंटरनेट पर बड़ी ही सरलता से लीक किया जा रहा है जिसके चलते फिल्म निर्माताओं को काफी नुक्सान भी सहना पड़ रहा है.

अभी हाल ही में इस वेबसाइट पर 'सिम्बा', 'केदारनाथ' और '2.0' जैसी बड़ी फिल्में भी लीक हुई थी जिसके चलते फिल्म इंडस्ट्री को आर्थिक तौर पर झटका भी लगा.

इस मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने 12,000 ऐसी वेबसाइट्स को बैन करने का भी आदेश दिया था जिसके चलते फिल्में इंटरनेट पर अवैध रूप से मुहैया कराई जा रही हैं. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में साइबर सेल एक अफसर ने इस बात को स्वीकार भी किया कि तमिलरॉकर्स को रोकने का प्रयास कई बार असफल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2019 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).