टीवी

फिल्म 'तानाजी' से सामने आया काजोल का इंटेंस लुक, निभा रही हैं सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार

अजय देवगन जल्द ही शूरवीर मराठा तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वारियर' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में वो तानाजी के लीड रोल में हैं. उनकी रियल लाइफ पत्नी काजोल ही फिल्म में उनकी वाइफ का किरदार निभा रही हैं. यहां वो सावित्रीबाई फुले के किरदार में नजर आएंगी.

फिल्म 'तानाजी' से सामने आया काजोल का इंटेंस लुक, निभा रही हैं सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार
काजोल (Photo Credits: Instagram)

Tanaji: The Unsung Warrior: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वारियर' से आज काजोल का फर्स्ट लुक फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. अजय देवगन ने आज काजोल का लुक पोस्टर शेयर किया है जिसमें वो बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं. नाक में नथनी माथे पर बिंदी और साड़ी पहनी हुईं काजोल का ये लुक बेहद दिलचस्प है. फिल्म से उनका ये लुक देखकर फैंस इस फिल्म को लेकर अब और भी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

फिल्म से काजोल के लुक को शेयर करते हुए अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सावित्रीबाई मालुसरे...तानाजी के साहस का सहारा...और उनके बल की शक्ति." ये भी पढ़ें: अजय देवगन की फिल्म तानाजी का पोस्टर शेयर कर अक्षय कुमार ने कहा- 30 साल पहले हमने साथ सफर शुरू किया था

फिल्म में वीर मराठा तानाजी मालुसरे की पत्नी का किरदार निभा रहीं काजोल (Kajol) का किरदार भी बेहद अहम है. आपको बता दें कि इस फिल्म में सैफ अली खान और शरद केलकर भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं. ये फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2019 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).