बॉलीवुड

तैमूर अली खान की स्टारडम से परेशान हैं उनकी पड़ोसी, शिकायत लेकर पहुंचे पुलिस स्टेशन

तैमूर अली खान अपने जन्म से ही मीडिया के सबसे चहेते स्टारकिड बने हुए हैं

तैमूर अली खान की स्टारडम से परेशान हैं उनकी पड़ोसी, शिकायत लेकर पहुंचे पुलिस स्टेशन
तैमूर अली खान (Photo Credits: Instagram)

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपने जन्म से ही पापाराजी (paparazzi) के सबसे चेहते स्टारकिड बने हुए हैं. ये कहा जा सकता है कि तैमूर और पापाराजी का पुराना नाता रहा है क्योंकि जहां भी वो जाते हैं मीडिया उनका पीछा करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है. तैमूर अब 2 से भी बड़े ही चले हैं लेकिन आज भी वो क्यूटनेस के चलते सोशल मीडिया पर फैंस के बीच पॉपुलर भी हैं.

अब खबर आई है कि तैमूर अली खान की स्टारडम के चलते उनके पड़ोसी काफी परेशान हैं. अमर उजाला की खबर के अनुसार, तैमूर की फोटो क्लिक करने के लिए उनके बिल्डिंग के बाहर मीडियाकर्मी हमेशा मौजूद रहते हैं. तैमूर को देखते ही उनकी फोटोज क्लिक करते हैं जिसके चलते सोसाइटी के बाहर काफी शोर-शराबा भी होता है.

 

View this post on Instagram

 

awww abbu jaan & tim tim 💓🥺 #taimuralikhan #saifalikhan

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

इस बात से परेशान उनके पड़ोसियों ने अब पुलिस ने इस बात की शिकायत की है. रिपोर्ट में बताया गया कि शिकायत तैमूर के खिलाफ नहीं बल्कि पापाराजी के खिलाफ की गई. इस कंप्लेंट के चलते अब पुलिस ने बिल्डिंग के बाहर मौजूद मीडिया को हटा दिया है.

 

View this post on Instagram

 

He doesn’t want to go 😂💓🥺

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

इससे पहले तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी को लेकर उनके परिवार वाले भी अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं. पिता सैफ अली खान ने कहा था कि तैमूर का पीछा नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वो अभी बच्चा है. इसी के साथ उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि जिस तरह से तैमूर मीडिया में बने रहते हैं इस बात से उन्हें चिंता भी होती है क्योंकि इससे उनके बचपने पर भी असर पड़ सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).