Viral: तैमूर अली खान ने गिटार बजाकर इंटरनेट पर जीता फैंस का दिल, देखें ये क्यूट Video
सैफ अली खान और करीना कपूर के लाड़ले नवाबजादे तैमूर अली खान ने इंटरनेट पर फैंस को अपना दीवाना बना दिया है
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लाड़ले नवाबजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपनी मासूमियत और क्यूट अंदाज के चलते हमेशा मीडिया में बने रहते हैं. इसमें कोई शक नहीं कि तैमूर पापाराजी के सबसे चहेते स्टारकिड हैं. उनके बचपन से ही वो मीडिया में अपनी एक खास जगह बनाए हुए हैं. अब तैमूर जैसे-जैसे बड़े हो रहे हैं, उन्होंने मीडिया को हाय कहना और उन्हें देखकर पोज करना भी शुरू कर दिया है. तैमूर की हर एक फोटो इंटरनेट पर आए दिन वायरल (viral) होती रहती है. अब इसी बीच तैमूर का एक बेहद ही क्यूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे.
सेलेब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी (Manav Manglani) द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में तैमूर मजे से बैठे हुए गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं. पेड़ के नीचे ब्लू कलर की टी शर्ट और पेंट पहने हुए तैमूर एक व्यक्ति के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं और म्यूजिक का आनंद ले रहे हैं.
तैमूर के इस वीडियो को इंटरनेट पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर तैमूर की तारीफ किए नहीं थक रहे हैं.
आपको बता दें कि बीते 20 दिसंबर, 2018 को तैमूर 2 के हो गए. उनके जन्मदिन के मौके पर सैफ और करीना ने अपने फैमिली के साथ मिलकर एक छोटी सी पार्टी रखी और उनके इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2019 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

