देश

Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई ने कहा- सुशांत राजपूत मामले की जांच अभी जारी, RTI क्वेरी पर जानकारी देने से किया इनकार

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 34 साल की उम्र में 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था. सुशांत की मौत को 2 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है और अभी भी उनके आत्महत्या मामले की जांच जारी है.

Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई ने कहा- सुशांत राजपूत मामले की जांच अभी जारी, RTI क्वेरी पर जानकारी देने से किया इनकार
सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Twitter)

Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले की अभी भी जांच चल रही है और अब केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई (CBI) ने मामले के बारे में आरटीआई (RTI) क्वेरी के लिए और जानकारी देने से इनकार कर दिया है. आरटीआई के जवाब में सीबीआई ने यह कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच की जा रही है, इस मामले में और जानकारी देना जांच की प्रक्रिया में बाधा डाल सकती है. मांगी गई जानकारी प्रदान नहीं की जा सकती है. बता दें  महाराष्ट्र के कार्यकर्ता प्रफुल शारदा (Prafful Sarda) द्वारा इस मामले में RTI दायर की गई थी.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).