बिकिनी में कहर ढा रही हैं अभिनेत्री सुरवीन चावला, देखें तस्वीरें
अभिनेत्री सुरवीन चावला की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में सुरवीन हॉट अवतार में नजर आ रही हैं. फैन्स सुरवीन की इन बिकिनी पिक्चर्स को बेहद पसंद कर रहे हैं
अभिनेत्री सुरवीन चावला की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में सुरवीन हॉट अवतार में नजर आ रही हैं. फैन्स सुरवीन की इन बिकिनी पिक्चर्स को बेहद पसंद कर रहे हैं. सुरवीन इन दिनों अंडमान एंड निकोबार में छुट्टियां मना रही हैं. ये तस्वीरें भी उनके वैकेशन की ही हैं. वैसे यह पहली बार नहीं हैं जब फैन्स को सुरवीन का बोल्ड रूप देखने को मिला है. इससे पहले भी कई बार सुरवीन अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं.
वायरल हुई तस्वीरों में सुरवीन को समंदर के किनारे बैठे देखा जा सकता है. वह लहरों के साथ भी खेलती हुई नजर आ रही हैं.
आपको बता दें कि सुरवीन चावला ने फिल्म 'हेट स्टोरी -2 ' में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाकर काफी सुर्खियां बटोरी थी. इस फिल्म के गाने 'आज फिर तुम पर प्यार आया है' में सुरवीन ने अपनी हॉट अदाओं से लोगों को अपना कायल कर दिया था. इस फिल्म में उन्होंने कई बोल्ड सीन्स भी दिए थे. बॉलीवुड के अलावा सुरवीन चावला 'डिस्को सिंह', 'धरती', 'साड्डी लव स्टोरी', 'सिंह Vs कौर' और 'तौर मित्रां दी' जैसी कई पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2018 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

