अरबाज खान के शो पर इस भद्दे सवाल से इतनी दुखी हो गईं सनी लियोन, सभी के सामने बहने लगे आंसू
अरबाज खान के नए चैट शो 'पिंच बाय अरबाज खान' पर अब तक कई सारे पॉपुलर सेलिब्रिटीज आ चुके हैं
अरबाज खान (Arbaaz Khan) का फिल्मी करियर भले ही काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है, लेकिन वो इतनी आसानी से हार नहीं मानने वाले. अभी हाल ही में अरबाज ने अपना नया चैट शो' पिंच बाय अरबाज खान' (Pinch by Arbaaz Khan) शुरू किया जहां वो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से कई सारे मजेदार सवाल करते नजर आ रहे हैं. इस शो पर हाल ही में सनी लियोन (Sunny Leone) गेस्ट के रूप में नजर आईं थी. इस बात की जानकारी खुद अरबाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को दी थी.
इस शो पर अरबाज कई तरह के अनोखे सवाल अपने गेस्ट्स से करते हुए नजर आते हैं. अभी हाल ही में जब सनी इस शो पर आईं थी तो उनके साथ अपने अनुभव को अरबाज ने मीडिया के साथ शेयर किया. अमर उजाला की खबर के अनुसार, अरबाज ने कहा कि आज के दौर में हम सभी सोशल मीडिया से दुखी हैं. इस शो का फॉर्मेट ही कुछ ऐसा है कि जहां ये पूछा जाता है कि जब कुछ लोग स्टार्स को भद्दे कमेंट और सवाल करते हैं तो उन्हें कैसा लगता है?
अरबाज ने ये भी बताया कि जब वो सनी के साथ शो के आनेवाले एपिसोड के लिए शूट कर रहे थे तब सनी से एक यूजर ने इतना भद्दा सवाल किया जिसे सुनकर वो भरे शो में ही रों पड़ी थी.
ये भी पढ़ें: सलमान खान की मदद नहीं लेना चाहते हैं भाई अरबाज खान, अब कर रहे हैं ये बड़ा काम!
अरबाज ने आगे बताया कि लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर पूछे गए सवाल पब्लिक डोमेन में होते हैं और ऐसे में उसपर उनका भी कोई नियंत्रण नहीं होता. हालांकि अरबाज ने वो सवाल नहीं बताया जिसके चलते सनी की भावानों को चोट पहुंची.
आपको बता दें कि इस शो पर अब तक करीना कपूर खान, सोनाक्षी सिन्हा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कपिल शर्मा समेत अन्य स्टार्स अपनी हाजरी लगा चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2019 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

