कपिल शर्मा से आज भी नाराज हैं सुनील ग्रोवर, इस बात के लिए सलमान खान को भी कर दिया मना!
सलमान खान खुद कपिल शर्मा को लेकर सुनील ग्रोवर से ये चीज चाहते थे लेकिन सुनील ने उन्हें इस बात के लिए साफ मना कर दिया
सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), दिशा पटानी (Disha Patani) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के साथ अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) में नजर आएंगे. इन दिनों वो इस फिल्म के प्रचार के काम में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं. हाल ही में सलमान अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में पहुंचे. सलमान के साथ कैटरीना भी यहां उनके साथ मौजूद थी.
ऐसे में सलमान चाहते थे कि सुनील ग्रोवर भी उनके साथ इस शो पर फिल्म का प्रचार करने के लिए चलें. लेकिन सुनील ने इसके लिए साफ मना कर दिया. इन डॉट कॉम की खबर के अनुसार, 'भारत' का हिस्सा बने सुनील पहले कपिल के इस कॉमेडी शो के भी महत्वपूर्ण हिस्सा रह चुके हैं. लेकिन बाद में कपिल के साथ हुई अपनी अनबन के चलते उन्होंने ये शो छोड़ दिया था.
शो छोड़ने के साथ ही उन्होंने कपिल शर्मा से भी दूरी बना ली. कहा जा रहा है कि आज भी वो कपिल से काफी नाराज हैं और इसलिए सलमान खान के कहने पर भी उन्होंने इस शो पर आना पसंद नहीं किया.
सलमान के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि जब सुनील ने शो पर आने से मन कर दिया तो सलमान ने भी उनके फैसले का सम्मान किया और उन्हें इसके लिए जोर नहीं दिया.
आपको बता दें कि सलमान की फिल्म 'भारत' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. ये फिल्म 5 जून, 2019 को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2019 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

