Video: सुनील ग्रोवर बने मंजुलिका, सॉन्ग 'मेरे ढोलना' पर किया डांस, राजकुमार राव भी हुए हैरान
सुनील ग्रोवर का ये भूतिया अंदाज देखकर आप डरने की बजाय अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) मनोरंजन जगत के उन एक्टर्स में से हैं जिन्हें दर्शक उनकी कॉमिक प्रेजेंस के लिए ज्यादा पसंद करते हैं. सुनील इन दिनों स्टार प्लस पर प्रसारित अपने टीवी शो 'कानपुर वाले खुरानास' (Kanpur waale Khurana) के चलते चर्चा में हैं. सुनिल के इस शो पर हाल ही में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) बतौर गेस्ट नजर आए. इस दौरान सुनील ने फिल्म 'भूल भुलैया' के सॉन्ग 'मेरे ढोलना' पर डांस किया. अब मजे की बात ये है कि सुनील यहां मंजुलिका की तरह ही डरावने अंदाज में इस गाने पर डांस करते हुए दिखे.
लेकिन सुनील का ये डांस आपको डराने की जगह हंसा हंसाकर लोटपोट कर देगा. गौरतलब है कि हाल ही में राजकुमार राव हॉरर फिल्म 'स्त्री' में नजर आए थे. ऐसे में सुनील ने भी शो पर उनके आगमन के मौके पर कुछ ऐसा ही किया. लेकिन आगे जो हुआ उसे देखकर सभी लोग टहाके मारकर हंसने लगे.
इस शो के आनेवाले एपिसोड के प्रोमो को सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसे शेयर करके सुनिल ने लिखा, "इस शनिवार रात 10 बजे मेरे पसंदीदा राजकुमार राव के साथ स्टार प्लस पर. आपको बता नहीं सकता हमने कितना एन्जॉय किया. उम्मीद है आपको भी उतना ही मजा आएगा."
बताते चलें कि सुनील के इस शो पर दर्शकों से बढ़िया रिस्पोंस मिल रहा है. इस शो पर हाल ही में विक्की कौशल और यामी गौतम भी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) को प्रमोट करने पहुंचे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2019 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

