बॉलीवुड

सुनील ग्रोवर का कॉमेडी शो 'कानपुर वाले खुरानाज' होगा बंद, सलमान खान हैं वजह !

सुनील ग्रोवर ने मीडिया को बताया कि वो अपना ये कॉमेडी शो क्यों बंद कर रहे हैं, आप भी जानें

सुनील ग्रोवर का कॉमेडी शो 'कानपुर वाले खुरानाज' होगा बंद, सलमान खान हैं वजह !
सुनील ग्रोवर (Photo Credits: Instagram)

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) न सिर्फ एक एक्टर हैं बल्कि एक ऐसे कलाकार भी हैं जिन्हें दर्शक उनकी कॉमिक प्रेजेंस के चलते बेहद पसंद करते हैं. सुनील इन दिनों दर्शकों को अपने कॉमेडी शो 'कानपुर वाले खुरानाज' (Kanpur Wale Khuranas) के माध्यम से खूब हंसा रहे हैं. लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बुरी है. बताया जा रहा है कि उनका ये टीवी शो जल्द ही ऑफ एयर होगा. इसकी मुख्य वजह है सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत'. ये तो आपको पता ही होगा कि सुनील जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आएंगे. ऐसे में वो अपनी इस फिल्म की शूटिंग के काम पर पूरी तरह से फोकस करना चाहते हैं.

अब पिंकविला से हुई बातचीत में सुनील ने कहा, "ये शो मेरी वजह से बंद हो रहा है. मैंने इस शो को लेवल 8 हफ्तों के लिए साइन किया था. ये इसलिए क्योंकि मैंने शुरुआत में ही फिल्म 'भारत' की शूटिंग के लिए डेट फाइनल कर दिया था. मैंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया इंटरव्यूज में भी ये बताया था कि मैं इस शो को इतना ही समय दे रहा हूं." बताया गया कि सुनील ने इस शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: Video: सुनील ग्रोवर बने मंजुलिका, सॉन्ग ‘मेरे ढोलना’ पर किया डांस, राजकुमार राव भी हुए हैरान

सुनील ने आगे बताया, "कई सारे स्टार्स 'भारत' का प्रचार करने के लिए समय से पहले ही आ गए लेकिन मैं तो बाद में आया. मैं इन दिनों टीवी को काफी मिस कर रहा हूं. मेरे पास एक महीने का समय था. इसलिए मैंने कम समय वाला टीवी शो करना पसंद किया. फिल्म 'भारत' की बात करें तो इसकी शूटिंग एक महीने तक चलेगी."

आपको बता दें कि सुनील का शो 'कानपूरवाले खुरानाज 13 दिसंबर, 2018 को ऑन एयर होगा. इस शो में अली असगर, सुगंधा मिश्रा और उपासना सिंह थी. इन सबके अलावा शो में फराह खान भी नजर आईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2019 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).