एक दूजे के हुए सुमीत व्यास और एकता कौल, शादी में दूल्हे ने ली शानदार एंट्री, देखें Video
सुमीत व्यास और एकता कौल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों की शादी जम्मू में 15 सितंबर को हुई
सुमीत व्यास और एकता कौल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों की शादी जम्मू में 15 सितंबर को हुई. सुमीत और एकता की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में जहां एकता काफी खूबसूरत लग रही हैं, वहीं सुमीत भी बहुत हैंडसम लग रहे हैं. शादी से पहले मेहंदी और संगीत सेरेमनी का भी आयोजन किया गया था. सुमीत और एकता इन फंक्शन्स में ठुमके लगाते हुए भी नजर आएं. सुमीत और एकता तकरीबन एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. शादी में दोनों सितारों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे. कहा जा रहा है कि सुमीत और एकता मुंबई में भी एक रिसेप्शन रखेंगे.

एक वीडियो में सुमीत व्यास शादी के वेन्यू में एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं. उनको घोड़े पर सवार देखा जा सकता है. साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में भंगड़े की धुन भी सुनाई दे रही हैं.

आइए एक नजर डालते हैं सुमीत की जबरदस्त एंट्री के वीडियो पर : -
आपको बता दें कि सुमीत व्यास की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने शिवानी टंकसले से शादी की थी पर दोनों का तलाक हो गया था. फिल्मों की बात करें तो सुमीत को इस साल जून के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी अहम भूमिका में थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2018 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

