106 वर्षीय महिला सत्यवती गरू ने छू लिया महेश बाबू का दिल!
रेलांगी सत्यवती उन लाखों प्रशंसकों में से एक है जो महेश बाबू से बहुत प्यार करती हैं.....बच्चों से ले कर सत्यवती तक, वाकई में हर उम्र वर्ग के लोग महेश के प्रशंसकों की सूची में शामिल है......
रेलांगी सत्यवती (Satyawati) उन लाखों प्रशंसकों में से एक है जो महेश बाबू (Mahesh Babu) से बहुत प्यार करती हैं. यह महिला एक अनोखी प्रशंसक इसलिए है क्योंकि वह 106 वर्ष की है और, इस उम्र में भी बुजुर्ग महिला (Old Lady) ने सुपरस्टार महेश बाबू से मिलने का लक्ष्य बना लिया है. अपने स्नेह के साथ, सत्यवती ने 'महार्षि' स्टार को अपने साथ हुई मुलाकात पर पोस्ट लिखने के लिए मजबूर कर दिया. अपनी सबसे उम्रदराज प्रशंसक के साथ तस्वीर साझा करते हुए महेश ने लिखा,"उम्र को नजरअंदाज करते हुए इस तरह का प्यार देखना अद्भुत होता है...मेरी पीढ़ी के अलावा, अन्य पीढ़ी से इस तरह का प्यार और स्नेह प्राप्त कर के अच्छा महसूस कर रहा हूँ.
यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहे इरफान खान पहुंचे थे भारत, त्र्यंबकेश्वर मंदिर में की थी भगवान शंकर की पूजा
मेरे प्रशंसकों (Fan) के प्यार ने मुझे हमेशा अभिभूत (Overwhelmed) किया है, लेकिन विशेषतौर पर राजमंडरी (Rajmandari) से मुझे आशीर्वाद देने के लिए आई 106 वर्षीय रेलांगी सत्यवती गरू (Relangi Satyawati Garu) ने मेरा दिल छू लिया है. खुशी है कि मैं उन्हें खुश कर सका लेकिन ईमानदारी (Honesty) से बताऊँ तो, मैं उनसे ज्यादा खुश हूं. भगवान उन पर कृपा करें! इस तरह का प्यार पा कर खुशी, धन्य और आभारी महसूस कर रहा हूँ." बच्चों से ले कर सत्यवती तक, वाकई में हर उम्र वर्ग के लोग महेश के प्रशंसकों की सूची में शामिल है!
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2018 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

