मनोरंजन

Actor Nitish Veera Passes Away: तमिल एक्टर नितीश वीरा का कोविड-19 के चलते हुआ निधन

तमिल एक्टर नितीश वीरा का निधन हो गया है. कुछ ही दिनों पहले उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने 'Pudhupettai' और 'Vennila Kabadi Kuzhu' समेत अन्य कई फिल्मों में काम किया.

Actor Nitish Veera Passes Away: तमिल एक्टर नितीश वीरा का कोविड-19 के चलते हुआ निधन
तमिल एक्टर नितीश वीरा (Photo Credits: Instagram)

Actor Nitish Veera Passes Away due to COVID-19: तमिल एक्टर नितीश वीरा का निधन हो गया है. कुछ ही दिनों पहले उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने 'Pudhupettai' और 'Vennila Kabadi Kuzhu' समेत अन्य कई फिल्मों में काम किया. उन्होंने रजनीकांत की फिल्म 'काला' और धनुष' की फिल्म 'असुरन' में भी काम किया है.

नितीश के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री को भी गहरा झटका लगा है. कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अब तक कई सारे कलाकरों ने अपनी जान गंवा दी और अब नितीश के निधन की खबर से लोग बेहद दुखी हैं. तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया के जरिए एक्टर के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं.

लेखक श्रीधर पिल्लई ने नितीश के निधन की खबर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि कोरोना के चलते उनकी मृत्यु हो गई. उन्होंने विजय सेतुपति और श्रुति हासन की फिल्म 'लाबम' में भी अहम भूमिका निभाई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2021 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).