मनोरंजन

‘बाहुबली’ फेम तमन्‍ना का यह डांस वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे क्लीन बोल्ड

बाहुबली गर्ल की ब्यूटी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है. उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल है. तमन्ना का यह डांस वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

‘बाहुबली’ फेम तमन्‍ना का यह डांस वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे क्लीन बोल्ड
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Photo: Instagram)

मुंबई: ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में अवंतिका की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस तमन्‍ना भाटिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस विडियो में तमन्ना विदेशी धुन पर थिरकती नजर आ रही है. तमन्ना ने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. तमन्ना के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं इस वीडियो को डीजे स्नेक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, पेरिस से इंडिया तक.

बता दें कि बाहुबली गर्ल की ब्यूटी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है. उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल है. तमन्ना का यह डांस वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. तमन्ना का ये वीडियो एक बार देखने के बाद आपका बार-बार देखने का मन करेगा.

ज्ञात हो कि तमन्ना 'बाहुबली 1-2' में मुख्य भूमिका में नजर आई है. इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने काफी सराहा था. फिल्म समीक्षकों ने भी उनकी तारीफ की थी. तमन्ना कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं. तमन्ना को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हिम्मतवाला और एंटरटेनमेंट जैसी फिल्मों से पहचान मिली है. तमन्ना ने पहली बार बॉलीवुड की फिल्म चांद सा रोशन चेहरा में 2005 में ही काम किया था. तमन्ना और कप्तान कोहली ने एक साथ सेलकॉन मोबाइल के विज्ञापन के लिए काम किया था. तमन्ना के पिता हीरे के व्यापारी हैं और वह फिल्मों के अलावा अपने पिता के व्यापार को आगे बढ़ाने में भी मदद करती हैं

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2018 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).