साऊथ के मशहूर निर्देशक एवी अरुण प्रसाद की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
साऊथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एवी अरुण प्रसाद की रोड एक्सीडेंट के कारण शुक्रवार को अचानक मृत्यु (Demise) हो गई है. जिस वजह साऊथ फिल्म इंडस्ट्री को बडा झटका लगा है. यह हादसा कोयंबटूर के मेट्टुपालयम में हुआ जब वे अपने बाइक से जा रहे थे और सामने आ रही लौरी से टकरा गए
साऊथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एवी अरुण प्रसाद (Avi Arun Prasad) की रोड एक्सीडेंट के कारण शुक्रवार को मौत (Demise) हो गई है. इसके चलते साऊथ फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. यह खबर सामने आने के बाद साऊथ के स्टार्स और उनके चाहनेवालों में शोक की लहर पसर गई है. एवी अरुण प्रसाद को साऊथ में वैंकट (Venket) के नाम से जाने जाते था. यह हादसा कोयंबटूर (Coimbatore) के मेट्टुपालयम (Mettupalayam) में हुआ जब वे अपने बाइक से जा रहे थे और सामने आ रही ट्रक से टकरा गए . उनके निधन की खबर मिलते ही कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया की माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पण की और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की.
एवी अरुण प्रसाद ने मशहूर डायरेक्टर शंकर (Shankar) के साथ बतौर असिस्टंट काम कर चुके थे. शंकर ने उनकी अचानक हुई मृत्यु पर शोक जताते हुए अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा, "मेरे एक्स असिस्टेंट और यंग डायरेक्टर अरुण का अचानक यूं चले जाना बहुत बड़े धक्के की तरह है. तुम हमेशा ही बहुत प्यारे ,सकारात्मक और मेहनती थे. मेरी प्रार्थनाएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं. तुम्हारे परिवार और तुम्हारे दोस्तों के लिए मेरी सवेंदनाए."
Heartbroken by the sudden demise of the young director and my ex-assistant, Arun. You were always sweet, positive and hardworking. My prayers are forever with you and my deepest condolences to your family and friends.🙏 pic.twitter.com/ZA6kvfcYLj
— Shankar Shanmugham (@shankarshanmugh) May 15, 2020
मशहूर संगीतकार जीवी प्रकाश (G.V.Prakash Kumar) ने वैंकट की हुई निधन पर सोशल मीडिया अकाउंट की माध्यम से शोक व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा,"एक सच्चा दोस्त और जान से भी प्यारा भाई, वैंकट की सड़क हादसे में मौत हो गई हैं. तुम्हारे परिवार और तुम्हारे दोस्तों के लिए मेरी सवेंदनाए. भगवान तुम्हारी आत्मा को शांती दे"
எப்போதும் நட்போடும் நம்பிக்கையோடும் பழகும் ஒரு இனிய சகோதரன் என் இயக்குனர் வெங்கட் பாக்கர் சாலை விபத்தில் மரணமடைந்த செய்தி கேட்டு மிகுந்த துயருற்றேன்...
அவரை இழந்து வாடும் உறவினர்களுக்கும் நண்பர்களுக்கும் என் ஆழ்ந்த இரங்கல்..
நண்பரின் ஆன்மா இறைவனடி இளைப்பாறட்டும் @AVArunPrasath 😭 pic.twitter.com/wQvtoYOTTF
— G.V.Prakash Kumar (@gvprakash) May 15, 2020
साऊथ इंडस्ट्रीसे जुड़े कई दिग्गज सितारों ने एवी अरुण प्रसाद के हुए निधन पर शोक जताकर उनकी आत्मा के शांती के लिए प्रार्थनाए की हैं.
अरुण प्रसाद की पहली फिल्म '4जी' (4G) जल्द ही रिलीज होनेवाली थी. गौरतलब है की यह फिल्म 4 साल से किसी न किसी कारणवश रिलीज नहीं हो पा रही थी. इस फिल्म में एवी अरुण प्रसाद के अलावा गायत्री (Gayatri Sai) और सतीश (Satish) भी मुख्य किरदार में है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

