गायक दर्शन रावल रजनीकांत की फिल्म 'पेट्टा' में गाने को लेकर है उत्साहित
गाने 'चोगाड़ा' (Chogada) के गायक दर्शन रावल (Darshan Raval) का कहना है कि सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) अभिनीत फिल्म में गाना उनके लिए सपना सच होने जैसा है.....
मुंबई: गाने 'चोगाड़ा' (Chogada) के गायक दर्शन रावल (Darshan Raval) का कहना है कि सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) अभिनीत फिल्म में गाना उनके लिए सपना सच होने जैसा है. फिल्म 'पेट्टा' (Petta) का एल्बम तमिल (Tamil), तेलुगू (Telugu) और हिंदी (Hindi) में उपलब्ध होगा. हिंदी वर्जन में 11 गीत होंगे और एक प्रेम गीत दर्शन की आवाज में होगा. दर्शन ने एक बयान में कहा, "मैं फिल्म उद्योग के सर्वश्रेष्ठ कलाकार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं.
'थलाइवा' रजीनकांत को आवाज देना सपना सच होने जैसा है." उन्होंने कहा, "अनिरुद्ध (Anirudha) दर्शकों की नब्ज समझते हैं और मुझे भरोसा है कि एल्बम के सारे गीत हिट होंगे." कार्तिक सुब्बाराज निर्देशित फिल्म के संगीत का अधिकार सोनी म्यूजिक के पास है.
यह भी पढ़ें: रजनीकांत के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा, ‘पेट्टा’ का टीजर हुआ रिलीज
सोनी म्यूजिक इंडिया (Soni Music India) के अशोक परवनी ने कहा कि एल्बम का संगीत कुछ ऐसा है, जो दुनियाभर के दर्शकों को अपने साथ जोड़ सकेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2018 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

