Ram Charan Meets CM Eknath Shinde: राम चरण ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, साथ में खिचाई तस्वीर, देखें वीडियो
Ram Charan Meets CM Eknath Shinde (Photo Credit: Instagram)

Ram Charan Meets CM Eknath Shinde: अभिनेता राम चरण को हाल ही में मुंबई में देखा गया, जहां उन्होंने महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन किए. 22 दिसंबर को एक्टर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके परिवार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी. इसके अलावा पीटीआई ने इसका वीडियो साझा किया है. बता दें की 22 दिसंबर को, राम चरण ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके संबंधित परिवार शामिल थे. अभिनेता को संसद सदस्य और एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे से भी मिलने का अवसर मिला. तस्वीर में राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला भी शामिल थीं.

देखें पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)