मनोरंजन

Rajinikanth ने अपने घर पर लगवाई COVID-19 वैक्सीन की दूसरी डोज? जानें सच्चाई

दक्षिण फिल्मों के मशहूर अभिनेता रजनीकांत ने आज कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज लिया. एक्टर आज अपनी बेटी सौंदर्य रजनीकांत के साथ वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे थे जहां उन्होंने कोरोना का दूसरा टीका लगवाया.

Rajinikanth ने अपने घर पर लगवाई COVID-19 वैक्सीन की दूसरी डोज? जानें सच्चाई
रजनीकांत और उनकी बेटी सौंदर्या (Photo Credits: Twitter)

Rajinikanth Takes Second Jab of COVID-19 Vaccine: दक्षिण फिल्मों के मशहूर अभिनेता रजनीकांत ने आज कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज लिया. एक्टर आज अपनी बेटी सौंदर्य रजनीकांत (Soundarya Rajinikanth) के साथ वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे थे जहां उन्होंने कोरोना का दूसरा टीका लगवाया. सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि उनके पिता ने वैक्सीन लगवा ली है.

उन्होंने ट्विटर पर अपने पिता की फोटो पोस्ट की है फेस मास्क, टी-शर्ट और ब्लैक पेंट पहने रजनीकांतकुर्सी पर बैठकर वैक्सीन लगवाते नजर आए. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सौंदर्या ने लिखा, "हमारे थलाइवा ने अपनी वैक्सीन लगवा ली. आइये हम सब मिलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग को लड़े."

ये भी पढ़ें: PM Modi Congratulates Rajinikanth: रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा पर पीएम मोदी ने दी बधाई, देखें फोटो

इस फोटो को देखने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि एक्टर ने अपने घर पर ही वैक्सीन लगवाई है और इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे जिसके बाद एक्टर के प्रवक्ता रियाज के अहमद ने ट्वीट कर सच्चाई बताते हुए कहा, "एक छोटा सा स्पष्टीकरण: थलाइवा ने अस्पताल में वैक्सीन लगवाई है!"

मीडिया में आई ताजा जानकारी में बताया गया कि रजनीकांत 12 मई को चार्टर्ड प्लेन के जरिए हैदराबाद से अपने घर वापस लौटे हैं. एक्टर वहां अपनी आगामी फिल्म के लिए बीते कई दिनों से शूट कर रहे थे. शूटिंग के सेट पर भी वो सुरक्षा का भरपूर पालन कर रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).