Rajinikanth admitted to Hospital: रजनीकांत की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में हुए भर्ती

अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी करके उनकी तबीयत के बारे में सभी को रूबरू करवाया है. इस स्टेटमेंट में बताया गया है कि मिस्टर रजनीकांत आज सुबह अस्पताल में एडमिट हुए. वो फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में पिछले 10 दिनों से थे.

सुपरस्टार रजनीकांत (Photo Credit- PTI)

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की तबीयत को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की शिकायत के बाद उन्हें हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसके बाद अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी करके उनकी तबीयत के बारे में सभी को रूबरू करवाया है. इस स्टेटमेंट में बताया गया है कि मिस्टर रजनीकांत आज सुबह अस्पताल में एडमिट हुए. वो फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में पिछले 10 दिनों से थे.

स्टेटमेंट में आगे बताया गया है कि सेट के कई लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं, लेकिन 22 दिसंबर को हुए टेस्ट में रजनीकांत की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. जिसके बाद से ही उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा था और तबीयत जांच रहे थे. उनमे कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं. उन्हें अस्पताल में रखा गया और उनकी तबीयत पर नजर रखी जा रही हैं. जब उनका ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाएगा तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

ब्लड प्रेशर की शिकायत के अलावा उनमे किसी दूसरे तरह के कोई और लक्षण नहीं आए हैं. रजनीकांत फिल्म ‘‘अन्नाथे’ की शूटिंग कर रहे थे. जिससे जुड़े चार लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शूटिंग रोक दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड