मनोरंजन

प्रभास के जन्मदिन पर 'शेड्स ऑफ साहो' का चैप्टर 1 हुआ रिलीज, एक्शन से भरपूर है फिल्म

अभिनेता प्रभास के जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'शेड्स ऑफ साहो' का चैप्टर 1 रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी अहम् भूमिका में नजर आएंगी.

प्रभास के जन्मदिन पर 'शेड्स ऑफ साहो' का चैप्टर 1 हुआ रिलीज, एक्शन से भरपूर है फिल्म
प्रभास (Photo Credits: Youtube)

अभिनेता प्रभास के जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'शेड्स ऑफ साहो' का चैप्टर 1 रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी अहम् भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे भी अहम रोल में नज़र आएंगे. फिल्म को एक साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में शूट किया जा रहा है. फिल्म की पहली झलक एक्शन से भरपूर है. जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तब इस फिल्म को देखने के लिए आपकी उत्सुकता और बढ़ जाएगी.

फिल्म साहो के ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो को कैप्शन दिया गया है कि, "हम फिल्म साहो के स्टार प्रभास को जन्मदिन की बधाइयां देते हैं. हम अपनी एक बिल्कुल ही अलग सीरीज का चैप्टर 1 प्रस्तुत कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें:-  Birthday Special: 'बाहुबली' प्रभास के जीवन से जुड़ी 10 ऐसी बातें जिन्हें नहीं जानते होंगे आप

इस फिल्म को देश के आस-पास और बाहरी स्थानों पर फिल्माया जा रहा है. बहु प्रतिभाशाली अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स और शंकर-एहसान-लॉय की अद्भुत तिकड़ी के संगीत के साथ, यह आपकी प्लेलिस्ट में जगह बनाने के लिए तैयार है. सुजीत ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. गुलशन कुमार की टी-सीरीज़, भूषण कुमार और यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म वामसी, प्रमोद और विक्रम द्वारा निर्मित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2018 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).