Nani 30: 'नानी 30' से Mrunal Thakur का फर्स्ट लुक हुआ रिवील, पारंपरिक साड़ी में एक्ट्रेस ने दरिया किनारे ढाया कहर (View Pics)
क्ट्रेस मृणाल ठाकुर की अपकमिंग तेलुगु फिल्म 'नानी-30' का पहला लुक सोमवार को जारी किया गया, जिसमें वह पारंपरिक दक्षिण भारतीय साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं.
Nani 30: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की अपकमिंग तेलुगु फिल्म 'नानी-30' का पहला लुक सोमवार को जारी किया गया, जिसमें वह पारंपरिक दक्षिण भारतीय साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं. मृणाल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस पारंपरिक पर्पल कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं. Salaar Teaser Release Date: इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, Prabhas स्टारर फिल्म 'सालार' का टीजर 6 जुलाई को इस वक्त होगा रिलीज (View Pic)
एक्ट्रेस शांत समुद्र तट पर अपनी खिलखिलाती हंसी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. मृणाल के फर्स्ट लुक ने फैंस के दिलों में 'नानी-30' के लिए और उत्सुकता भर दी है. एक्ट्रेस, जिन्हें वर्तमान में उनकी स्ट्रीमिंग एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज 2' के लिए काफी पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे है, ने पहले दुलकर सलमान के साथ थियेट्रिकल फिल्म 'सीता रामम' के साथ तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत की थी. उनके पास विजय देवराकोंडा के साथ भी एक प्रोजेक्ट है.
Mrunal Thakur gives a peek into her captivating first look from the highly anticipated telugu film #Nani30?#MrunalThakur #Bollywood #bollywoodactress pic.twitter.com/mIEN6yduqh
— E24 (@E24bollynews) July 3, 2023
इस बीच मृणाल की तीसरी तेलुगु फिल्म, जो फिलहाल अनटाइटल है और जिसकी जल्द ही शूटिंग शुरू होगी, का हाल ही में मुहूर्त हुआ, जहां एक्ट्रेस को विजय देवराकोंडा के साथ देखा गया था.
फिल्म के टाइटल और स्टोरी के संबंध में अधिक जानकारी फिलहाल गोपनीय है और जल्द ही इसे सामने लाया जाएगा. फिल्म का निर्देशन परसुराम पेटला द्वारा और इसका निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

