Kannada Actress Complaint Against YouTuber: कन्नड़ एक्ट्रेस ने यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

यूट्यूबर की पहचान सुशान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि यूट्यूबर ने एक्ट्रेस का इंटरव्यू लेते हुए एक सवाल पूछा कि 'क्या वह अश्लील फिल्मों में एक्ट करेंगी', इस पर शिकायत दर्ज कराते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इंटरव्यू इस तरह के सवाल पूछने का लाइसेंस नहीं देता है.

Kannada Actress Complaint Against YouTuber ( Photo Credit: IANS, Twitter)

बेंगलुरू, 4 अप्रैल: बेंगलुरू में कन्नड़ एक्ट्रेस ने एक यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मल्लेश्वरम थाने में शिकायत की गई है. यूट्यूबर की पहचान सुशान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि यूट्यूबर ने एक्ट्रेस का इंटरव्यू लेते हुए एक सवाल पूछा कि 'क्या वह अश्लील फिल्मों में एक्ट करेंगी', इस पर शिकायत दर्ज कराते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इंटरव्यू इस तरह के सवाल पूछने का लाइसेंस नहीं देता है. यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra और Raghav Chadha की सगाई अप्रैल के पहले हप्ते में होगी, Priyanka Chpra-Nick Jonas भी होंगे शामिल - रिपोर्ट

उन्होंने कहा, सुशान ने मुझसे पूछा कि क्या मैं अश्लील फिल्मों में काम करूंगी. मैंने काफी स्ट्रलर कर अपना करियर बनाया है. मैंने अब तक छोटे रोल्स किए है. 'पेंटागन' कन्नड़ फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभाई है. इंटरव्यू का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आरोपी द्वारा उससे शर्मनाक सवाल पूछने के बाद, एक्ट्रेस कहती है कि 'वह ब्लू फिल्म स्टार नहीं है और वह ऐसा सवाल क्यों पूछ रहे है?' वह यूट्यूबर को कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए कहती है और पूछती है कि, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अश्लील फिल्में कौन बना रहा है?

एक्ट्रेस एक पॉपुलर टीवी सीरियल का हिस्सा है. 'पेंटागन' फिल्म के निमार्ताओं ने उनका एक गाना रिलीज किया है. एक्ट्रेस ने गाने में बोल्ड सीन किए हैं, जिसे लोगों का खूब अटेंशन मिल रहा है. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि पुलिस घटना में कार्रवाई करने में विफल रही है. आरोपी यूट्यूबर ने उसे कॉल किया और अभद्र भाषा में बात की.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड