Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा की मुश्किलें बढ़ीं, रेणुकास्वामी मर्डर केस में कोर्ट ने बढ़ाई 5 दिन की पुलिस हिरासत
कन्नड़ फिल्म के जाने-माने एक्टर दर्शन थुगुदीपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दरअसल, रेणुकास्वामी हत्या मामले में बेंगलुरु की एक अदालत ने अभिनेता दर्शन और 12 अन्य की पुलिस हिरासत 20 जून तक बढ़ा दी.
Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ फिल्म के जाने-माने एक्टर दर्शन थुगुदीपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दरअसल, रेणुकास्वामी हत्या मामले में बेंगलुरु की एक अदालत ने अभिनेता दर्शन और 12 अन्य की पुलिस हिरासत 20 जून तक बढ़ा दी. उन्हें 11 जून को कर्नाटक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था. उन पर 33 साल के व्यक्ति रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप लगा है. इसी सिलसिले में लगातार उनसे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं. अभिनेता और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस हत्याकांड में उनके क्या कनेक्शन हैं.
कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा की मुश्किलें बढ़ीं
Karnataka | Police custody of actor Darshan & 12 others extended till June 20 by a Bengaluru Court in connection with the Renukaswamy murder case
— ANI (@ANI) June 15, 2024
क्या है पूरा मामला
इंडिया टीवी वेबसाइट की खबर के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया है कि दर्शन की दूसरी पत्नी की सोशल मीडिया पोस्ट पर रेनुकास्वामी ने कुछ अपमानजनक बात लिखी थी और अश्लील मैसेज भेजा था. इसी के चलते गुस्से में आकर दर्शन ने चित्रदुर्ग से रेनुकास्वामी को बेंगलुरु बुलाकर प्रताड़ित किया. इसके बाद उसकी हत्या कर शव को बेंगलुरु के सुमनहल्ली के पास एक अपार्टमेंट के सामने व्रुशाभवथी नहर में फेंक दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

