Happy Birthday Prabhas: प्रभास के जन्मदिन पर अनुष्का शेट्टी ने दी शुभकामनाएं
तेलुगू 'रिबेल स्टार' कहे जाने वाले अभिनेता प्रभास 'बाहुबली' और 'साहो' जैसी फिल्मों से पैन-इंडिया स्टार के रूप में मशहूर हुए है. अभिनेता शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और उनके प्रशंसक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.
हैदराबाद, 23 अक्टूबर: तेलुगू (Telugu) 'रिबेल स्टार' ('Rebel Star') कहे जाने वाले अभिनेता प्रभास (Prabhas) 'बाहुबली' और 'साहो' जैसी फिल्मों से पैन-इंडिया स्टार के रूप में मशहूर हुए है. अभिनेता शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और उनके प्रशंसक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Malaika Arora के जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने शेयर की ये रोमांटिक फोटो, लिखा ये खास पोस्ट
अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी प्रभास की सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं. उन्होंने भी प्रभास को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. अनुष्का ने प्रभास की एक आकर्षक तस्वीर साझा की और एक छोटा, प्यारा नोट लिखा. तस्वीर जाहिर तौर पर फिल्म 'मिर्ची' के सेट की है, जिसमें वे दोनों एक साथ नजर आए थे. प्रभास और अनुष्का सबसे चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ी हैं, क्योंकि उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तेलुगू फिल्म 'बाहुबली' में साथ में अभिनय किया था.
View this post on Instagram
'मिर्ची' में उनकी जोड़ी आज भी पर्दे पर बेहतरीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है। प्रभास और अनुष्का फिल्म 'बिल्ला' में भी साथ नजर आए थे. अनुष्का ने पोस्ट में लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, आपको जीवन में सारी खुशियां मिलें और आपकी कहानियां पूरी दुनिया में ज्यादा से ज्यादा लोगों के दिलों तक पहुंचें. "
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2021 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

