Kamal Haasan के लिए चुनाव प्रचार कर रही बेटी Akshara Haasan ने किया धमाकेदार डांस, कोयंबटूर से Viral हुआ Video
साउथ सुपरस्टार और मक्कल निधि मय्यम पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए इन दिनों जोरों शोरों से प्रचार करते नजर आ रहे हैं. इसमें उनकी बेटी अक्षरा हासन और उनकी भतीजी सुहासिनी मणि रत्नम भी उनका साथ देती हुई नजर आ रही हैं.
Tamil Nadu Assembly Elections 2021: साउथ सुपरस्टार और मक्कल निधि मय्यम पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन (Kamal Haasan) आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए इन दिनों जोरों शोरों से प्रचार करते नजर आ रहे हैं. इसमें उनकी बेटी अक्षरा हासन Akshara Haasan) और उनकी भतीजी सुहासिनी मणि रत्नम (Suhasini Mani Ratnam) भी उनका साथ देती हुई नजर आ रही हैं. लोगों के घर-घर जाकर उनसे वोट करने का आग्रह कर रही अक्षरा और सुहासिनी ने डांस करके लोगों को इम्प्रेस किया और उनसे बातचीत की.
कोयंबटूर से अक्षरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो वहां के ट्रेडिशनल ढोल पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसकी चर्चा भी कर रहे हैं.
View this post on Instagram
My Bapuji, a true fighter. When he does what he loves, he fights through all kinds of pain. #JeanCladGandhi pic.twitter.com/hEouEDCe7u
— Akshara Haasan (@Iaksharahaasan) March 31, 2021
कुछ ही दिनों पहले अक्षरा ने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की थी जिसमें वो चुनाव प्रचार में अपने पिता का साथ देती हुई नजर आईं. क्योंकि रविवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था इसलिए अक्षरा ने लोगों के बीच डांस करके उनसे वोट अपील की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2021 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

