COVID-19: कोरोना वायरस के चलते फिल्म क्रू के साथ जॉर्डन में फंसे साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन

केरल के मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज और पुरस्कार विजेता निर्देशक ब्लेसी और 56 अन्य लोग जॉर्डन (Jordan) में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान फंस गए हैं. कोरोनावायरस के कारण लगाए गए सख्त प्रतिबंधों के बाद शूटिंग रोक दी गई, जिसके बाद घर लौटने के लिए उन्होंने मदद मांगी है.

अभिनेता पृथ्वीराज सूमरण (Photo Credits: Instagram)

तिरुवनंतपुरम: केरल के मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज (Prithviraj Sukumaran) और पुरस्कार विजेता निर्देशक ब्लेसी (Blessy) और 56 अन्य लोग जॉर्डन (Jordan) में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान फंस गए हैं. कोरोनावायरस (Covid-19) के कारण लगाए गए सख्त प्रतिबंधों के बाद शूटिंग रोक दी गई, जिसके बाद घर लौटने के लिए उन्होंने मदद मांगी है.

ब्लेसी ने केरल फिल्म चैंबर को ईमेल किया है, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे पर मदद के लिए मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से बात करने का आग्रह किया है. मीडिया को बुधवार को ईमेल के बारे में पता चला. यह  ही पढ़ें: Coronavirus Death Toll in India: भारत में COVID-19 से मरने वालों की संख्या हुई 42, केरल और बंगाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई मौत

चैंबर के एक अधिकारी अनिल थॉमस ने कहा कि ईमेल को विभिन्न सांसदों के पास भेज दिया गया है, जिसमें मलयालम सुपरस्टार और राज्यसभा सदस्य सुरेश गोपी भी शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ब्योर्न फोर्टुइन ने चटकाए 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को महज 157 रनों पर समेटा; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट