बॉलीवुड

Sooraj Pancholi in Sushant Singh Rajput’s Suicide Controversy: सूरज पंचोली को सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सालियान का बॉयफ्रेंड बताकर ट्विटर यूजर्स ने छेड़ा नया विवाद

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी विवाद देखने को मिला. अब इस विवाद में सोराज पंचोली का नाम भी घसीटा जा रहा है.

Sooraj Pancholi in Sushant Singh Rajput’s Suicide Controversy: सूरज पंचोली को सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सालियान का बॉयफ्रेंड बताकर ट्विटर यूजर्स ने छेड़ा नया विवाद
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान (Photo Credits: Twitter/ Instagram)

Sooraj Pancholi Gets Dragged into Sushant Singh Rajput’s Suicide Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी विवाद देखने को मिला. एक तरफ जहां सुशांत ने किसी भी तरह का सुसाइड नोट पीछे नहीं छोड़ा है वहीं फैंस ने आरोप लगाया कि वें एकता कपूर, करण जौहर, सलमान खान जैसे बॉलीवुड गैंग द्वरा नेपोटिज्म (Nepotism) का शिकार हुए और इसी के चलते डिप्रेशन (Depression) में आकर उन्होंने आत्महत्या की. अब इस विवाद में सोराज पंचोली का नाम भी घसीटा जा रहा है.

सूरज का नाम पहले ही जिया खान सुसाइड केस (Jiah Khan Suicide Case) में फंसा हुआ है. जिया को लेकर मीडिया में रिपोर्ट्स थी कि गर्भवती होने के बाद एबॉर्शन कराने के चलते वो काफी डिप्रेशन में थी और इस वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया. अब फैंस इसी नजरिए से सुशांत के केस को देख रहे हैं. फैंस दावा कर रहे हैं कि सूरज सुशांत की एक्स-मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) के बॉयफ्रेंड थे.

जैसा कि हम जानते हैं सुशांत की मौत से कुछ ही दिन पहले मुंबई की एक इमारत से गिरने के बाद दिशा की मौत हुई थी. पुलिस फिलहाल इस केस की जांच कर रही है कि ये सुसाइड था या फिर कोई हादसा. इसी बीच कुछ ट्विटर यूजर्स ये आरोप लगा रहे हैं कि सूरज ने दिशा को गर्भवती कर दिया था जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली.

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सरोज खान ने कही थी ये बात, एक्टर के नाम था आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

फैंस कह रहे हैं कि सुशांत दिशा की मदद कर रहे थे. इस तरह से नए आरोप लगाकर फैंस इस मामले को एक विवादित नजरिए के साथ देख रहे हैं. सूरज सलमान खान को अपना मेंटर मानते हैं और उनका नाम पहले ही फैंस इस केस में घसीट चुके हैं.

फैंस के इन ट्वीट्स पर डालें एक नजर: 

देखने वाली बात ये है कि इस तरह के गंभीर आरोप लगाते समय इनमें से किसी भी ट्विटर यूजर ने ऐसी जानकारी या तथ्य शेयर नहीं कि है जिसकी पुष्टि की जा सके.

तो सच क्या है? इन अहम तत्थों पर डालें एक नजर: 

#1 पुलिसिया जांच में अब तक यही बात सामने आई है कि सुशांत की मौत में किसी भी तरह की संदिग्ध हरकत सामने नहीं आई है. अब इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर सुशांत ने सुसाइड क्यों किया?

#2 पुलिस को सुशांत और दिशा की मौत के बीच किसी भी तरह का संबंध नहीं मिल पाया है

#3 अब तक की जांच में सूरज पंचोली का नाम सामने नहीं आया है

#4 इन सब के अलावा, सूरज दिशा सालियान के बॉयफ्रेंड नहीं थे. इन दोनों के बीच किसी तरह का समबंध सत्यापित नहीं हो पाया है. अपनी मौत से पहले दिशा टीवी एक्टर रोहन राय को डेट कर रहीं थी जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है.

अगर सूरज पर फैंस का गुस्सा  जिया खान को लेकर होता तो इसे जायज माना जा सकता था लेकिन दिशा की मौत को लेकर सूरज पर सवाल खड़े करने बेहद शर्मनाक है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).