बॉलीवुड

सोनम कपूर ने किया नेम चेंज, सोशल मीडिया पर 'जोया सिंह सोलंकी' रखा अपना नया नाम !

सोनम कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर ये बदलाव किया है. ये है बड़ी वजह...

सोनम कपूर ने किया नेम चेंज, सोशल मीडिया पर 'जोया सिंह सोलंकी' रखा अपना नया नाम !
सोनम कपूर (Photo Credits : Facebook )

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने आज सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल दिया है. उन्होंने अब अपना नया नाम 'जोया सिंह सोलंकी' (The Zoya Factor) रखा है. सोनम द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए इस बदलाव के चलते अब फैंस भी कंफ्यूज्ड हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया. आपको बताना चाहेंगे कि इसके पीछे भी एक खास वजह है और वो वजह है उनकी आगामी फिल्म.

ये बात तो आप सभी जानते होंगे कि सोनम जल्द ही दलकेर सलमान (Dulquer Salman) के साथ उनकी अगली फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनका नाम 'जोया सिंह सोलंकी' है.

सोनम कपूर का इंस्टाग्राम अकाउंट (Photo Credits: Instagram)

ऐसे में अब इस फिल्म का प्रचार करने के लिए सोनम ने अभी से सोशल मीडिया पर अपने नाम में बदलाव किया है. वैसे फैंस अब चैन की सांस ले सकते हैं क्योंकि सोनम ने ये बदलाव अस्थायी रूप से किया है.

इस फिल्म से हाल ही में सोनम का फर्स्ट लुक भी सामने आया था. ये फिल्म असल में अनुजा चंदन (Anuja Chandan) की बेस्ट सेलिंग नॉवेल 'द जोया फैक्टर' पर आधारित है. गौरतलब है कि सोनम की पिछली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' (Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga) और 'वीरे दी वेडिंग' (Veere Di Wedding) ने बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता हासिल की और अब इस फिल्म के बाद दर्शक बेसब्री से उनकी अगली फिल्म का इंतजार भी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2019 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).