बॉलीवुड

कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे के बेटे रणवीर ने किया ये इमोशनल पोस्ट

कैंसर से पीड़ित सोनाली बेंद्रे को उनके बेटे रणवीर कुछ इस तरह से संभाल रहे हैं

कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे के बेटे रणवीर ने किया ये इमोशनल पोस्ट
सोनाली बेंद्रे और उनके साथ उनके बेटे रणवीर बहल (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे कैंसर से पीड़ित होने के चलते न्यूयॉर्क अपना इलाज करवा रही हैं. इस कठिन घड़ी में उनके बेटे रणवीर बहल और पति गोल्डी बहल उनके साथ हैं. इसके अलावा बॉलीवुड से उनके दोस्त भी उन्हें मिलने न्यूयॉर्क आ जा रहे हैं. हाल ही में सुजैन खान भी उनसे मिलने न्यूयॉर्क पहुंची थी. एक तरफ जहां सोनाली को अपने परिवार और दोस्तों से काफी सपोर्ट मिल रहा है वहीं उनके बेटे रणवीर अपनी मॉम को संभालने और उनकी देखभाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

यही नहीं, जिस तरह की समझदारी से रणवीर इस समय काम ले रहे हैं वो भी सराहनीय है. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सा पोस्ट लिखकर सभी को उनके सपोर्ट और प्रेम के लिए धन्यवाद कहा है. उन्होंने जगमगाती रिंग के साथ अपनी फोटो पोस्ट करके लिखा, “आप सभी ने मेरे आसपास रौशनी की एक रिंग बना रखी है. मुझे सपोर्ट करने के लिए आपका धन्यवाद.”

आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले सोनाली ने बेटे रणवीर के साथ एक फोटो पोस्ट करके बताया था कि रणवीर इस समय अपने समर वेकेशन्स पर हैं और उनके साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

सोनाली के अलावा एक्टर इरफान खान भी कैंसर से जूझ रहे हैं. वो लंदन में अपना उपचार करवा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2018 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).