मनोरंजन

Video : कैंसर से जूझ रही सोनाली बेंद्रे ने बेटे के जन्मदिन पर शेयर किया यह इमोशनल पोस्ट

शनिवार को सोनाली ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तब आपकी भी आखें नाम हो जाएंगी. सोनाली ने यह पोस्ट अपने बेटे रणवीर के लिए लिखा है

Video : कैंसर से जूझ रही सोनाली बेंद्रे ने बेटे के जन्मदिन पर शेयर किया यह इमोशनल पोस्ट
सोनाली बेंद्रे और उनका बेटा (Photo Credits : Instagram)

सोनाली बेंद्रे पहली बार अपने बेटे रणवीर बहल के जन्मदिन पर उनके साथ नहीं हैं. वह अपने बेटे को काफी मिस कर रही हैं और उन्हें इस बात का दुख है कि वह इस खास अवसर पर रणवीर के साथ नहीं हैं. सोनाली न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं. शनिवार को उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तब आपकी भी आखें नाम हो जाएंगी. सोनाली ने यह पोस्ट अपने बेटे रणवीर के लिए लिखा है. इस वीडियो में सोनाली और रणवीर की कई तस्वीरों को देखा जा सकता है.

सोनाली ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा कि, " रणवीर! मेरा सूरज, मेरा चांद, मेरे तारे, मेरा आसमान.. अच्छा शायद मैं थोड़ा मेलोड्रामेटिक हो रही हूं पट तुम्हारे 13वें जन्मदिन पर मुझे यह जरुर कहना चाहिए. अब तुम एक टीनेजर हो गए हो. इस बात पर विश्वास करने के लिए मुझे थोड़ा वक्त चाहिए. मैं तुम्हें यह नहीं बता सकती हूं कि मुझे तुम पर कितना गर्व है.... तुम्हारी बुद्धि पर, तुम्हारे ह्यूमर पर , तुम्हारी ताकत पर,तुम्हारी काइंडनेस पर और तुम्हारी शैतानियों पर भी. जन्मदिन की शुभकामनाएं. यह तुम्हारा पहला जन्मदिन है जब मैं तुम्हारे साथ नहीं हूं. मैं तुम्हे बहुत मिस कर रही हूं. ढेर सारा प्यार."

हाल ही में सोनाली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. इस तस्वीर में उन्होंने एक सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी और साथ ही एक हैट भी लगा रखी थी. सोनाली एक किताब पढ़ती हुई नजर आ रही थी.

 

सोनाली बेंद्रे (Photo Credits : Instagram)

इस तस्वीर को उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी के रूप में शेयर किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2018 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).