कैंसर से जूझ रही सोनाली बेंद्रे ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा - पिछले कुछ दिनों में मैंने काफी दर्द का सामना किया
सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं. वह सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट करती रहती हैं. मंगलवार को सोनाली ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया
सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं. वह सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट करती रहती हैं. मंगलवार को सोनाली ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. तस्वीर में सोनाली मेकअप करती हुई नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने एक संदेश भी लिखा है. उन्होंने बताया है कि किस तरह पिछले कुछ दिनों में उन्होंने काफी दर्द का सामना किया है. सोनाली ने लिखा है कि, "पिछले दो महीनों में मैंने अच्छे दिन भी देखें हैं और बुरे दिन भी. ऐसे भी दिन थे जब मैं बहुत थक जाती थी और मुझे काफी दर्द होता था. मुझे ऐसा लगता है कि यह एक साइकिल की तरह है. पहले शारीरिक दर्द होता है. फिर मेंटल और इमोशनल पेन का भी सामना करना पड़ता है."
सोनाली ने यह भी लिखा कि, " बुरे दिन बहुत सारे थे. सर्जरी के बाद हंसने पर भी दर्द होता था. मैं हर पल खुद से लड़ती रहती थी." अंत में सोनाली ने बताया कि, "अभी मेरा इलाज चल रहा है और मेरा फोकस बस यही है कि मैं जल्द ठीक होकर घर वापिस जाऊं. यह एक परीक्षा है. मैंने अपनी जिंदगी में हमेशा सीखना चाहा है."
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को सोनाली की एक और तस्वीर सामने आई थी. तस्वीर में उनके साथ ऋषि कपूर और नीतू कपूर को भी देखा जा सकता था. ऋषि कपूर भी किसी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2018 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

