कैंसर की बीमारी से जूझ रही अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के इस वीडियो को देख आपकी आंखें हो जाएंगी नम
कैंसर की बीमारी से जूझ रही अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों अपने इलाज के लिए लंदन गई हुई हैं. काफी हिम्मत से वह इस मुश्किल वक्त का सामना कर रही हैं. उन्होंने मंगलवार को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया.
कैंसर की बीमारी से जूझ रही अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों अपने इलाज के लिए लंदन गई हुई हैं. काफी हिम्मत से वह इस मुश्किल वक्त का सामना कर रही हैं. उन्होंने मंगलवार को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में एक तस्वीर के साथ एक वीडियो भी है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए सोनाली ने अपने बाल छोटे करवा लिए हैं. वीडियो में सोनाली को अपने बाल कटवाते हुए देखा जा सकता है. इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए सोनाली ने लिखा कि, "जिस तरह से बीते दिनों में मुझे आप सब का प्यार मिला है, उससे मैं काफी खुश हूं. मैं उन सब लोगों को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन्होंने अपनी कैंसर से लड़ाई के अनुभव शेयर किए. इन कहानियों से मुझे काफी हिम्मत मिली है और इससे मुझे यह भी पता लग रहा है कि मैं अकेली नहीं
हूं."
सोनाली ने यह भी लिखा कि, "हर दिन अपने साथ एक चुनौती लेकर आता है और अभी मैं सिर्फ एक समय पर एक दिन के बारे में ही सोचती हूं ."
आपको बता दें कि हाल ही में यह खबर भी आई थी कि सोनाली की लापरवाही की वजह से उनका कैंसर अंतिम स्टेज पर पहुंच चुका है. उन्हें काफी समय से शरीर में दर्द रहता था पर उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. जब दर्द ज्यादा बढ़ गया तब उन्होंने टेस्ट करवाएं.
बॉलीवुड के सभी सितारों के लिए यह खबर काफी हैरान करने वाली थी और वे सभी सोनाली के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2018 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

