टीवी

भाई सोहेल खान ने किया खुलासा, जब बीच रोड पर हुए झगड़े के दौरान पिट गए थे सलमान खान

सोहेल ने बताया कि इस झगड़े में उन्हें और सलमान खान को जमकर पीटा गया था

भाई सोहेल खान ने किया खुलासा, जब बीच रोड पर हुए झगड़े के दौरान पिट गए थे सलमान खान
सोहेल खान और सलमान खान (Photo Credits: Facebook)

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Comedian Kapil Sharma) एक बार फिर अपने उसी कॉमिक अंदाज में अपना कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) लेकर लौट आए हैं. हाल ही में इस शो पर रणवीर सिंह और सारा अली खान फिल्म 'सिम्बा' के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे थे. इसके बाद अब इस शो पर सलमान खान (Salman Khan) अपने भाई सोहेल खान (Sohail Khan) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) के साथ पहुंचे. इससे पहले भी सलमान इस शो पर नजर आ चुके हैं और इस बार भी जब सलमान यहां पहुंचे तो वो अपने भाइयों के साथ बिलकुल खुश मिजाज अंदाज में दिखे.

शो का एक प्रोमो वीडियो देखने को मिला है जिसमें कपिल सलमान और उनके भाइयों से सवाल करते हैं कि क्या बचपन में स्कूल या कहीं बाहर उनका झगड़ा हुआ है? इसपर सोहेल खान ने खुलासा करते हुए बताया कि एक बार बैंडस्टैंड (Bandstand) स्थित उनके घर के बाहर कुछ फैंस अटेंशन पाने के लिए उनके घर के बाहर चिल्ला-चिल्लाकर गालियां देने लगे. जब सोहेल ने उनसे सवाल किया तो वो मारपीट पर उतर आए. इस दौरान सलमान भी सोहेल को बचाने आगे आए और तब उन लोगों ने सलमान को भी पीट दिया.

ये भी पढ़ें: सलमान खान इस वजह से फिल्मों में नहीं करते हैं Kiss, भाई अरबाज खान ने किया खुलासा

सलमान और सोहेल ने मिलकर ये किस्सा सभी को सुनाया जिसे सुनकर सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे. इस वीडियो को सोनी टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.

बात करें फिल्मों कि सलमान जल्द ही अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) लेकर दर्शकों के सामने पेश होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2019 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).