FWICE के बैन पर मीका सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ये बात

कराची में परफॉर्म करने के बाद मीका सिंह पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने बैन लगाते हुए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से बॉयकॉट करने का फैसला लिया. ऐसे में अब मीका ने अपना पक्ष रखा है.

मीका सिंह (Photo Credits: Twitter)

8 अगस्त को गायक मीका सिंह ने कराची (Karachi) में परफॉर्म किया था. जिसके बाद मीका मुश्किल में पड़ गए. क्योंकि ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने मीका पर बैन लगाते हुए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) से बॉयकॉट (Boycott) करने का फैसला लिया. इसके साथ ही मीका को सभी म्यूजिक कंपनी, मूवी प्रोडक्शन हाउस और ऑनलाइन म्यूजिक कंटेंट प्रोवाइडर से बॉयकॉट करने का ऐलान कर दिया गया. ऐसे में अब मीका ने मामले पर अपना पक्ष रखा है. मीका ने कहा कि उन पर पाबंदियां लगाने के फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लायीज (एफडब्ल्यूआईसीई) के फैसले के बावजूद वह भारत के लिए बेहतर काम करते रहेंगे.

ऐसे में अब मीका सिंह मंगलवार को एफडब्ल्यूआईसीई के पदाधिकारियों से मिलेंगे. फेडरेशन इसके बाद अपने फैसले पर अंतिम फैसला लेगा. यह भी पढ़े: PAK में परफॉर्म करके भारत लौट रहे मीका सिंह ने लगाए 'वंदे मातरम' के नारे, हुए ट्रोल

आपको बता दे कि मीका सिंह ने जिस प्रोग्राम में परफॉर्म किया था. उनमें आईएसआई (ISI) के शीर्ष अधिकारी और भारत के मोस्टवांटेड दाऊद इब्राहिम के परिवार (D-Family) के सदस्य शामिल थे. दरअसल जनरल परवेज मुशर्रफ के रिश्तेतदार असद ने अपनी बेटी सेलिना की मेहंदी रस्म पर 'मीका सिंह नाइट' का आयोजन किया था. कार्यक्रम का आयोजन डिफेंस हाउस अथॉरिटी (डीएचए), फेज-8 स्थित 23, बीच एवेन्य में किया गया था, जोकि डी कंपनी के सदस्य अनीस इब्राहिम और छोटा शकील के करांची स्थित आवास से बहुत ज्यादा दूर नहीं था.

करांची के एक प्रमुख अखबार से जुड़े पत्रकार ने बताया कि टिशू पेपर बनाने वाले असद, मुशर्रफ के कार्यकाल में करांची का एक बड़ा उद्योगपति बन गए. उन्होंने बताया कि असद क्रिकेटर से अब प्रधानमंत्री बने इमरान खान, जावेद मियांदाद और जहीर अब्बास समेत कई शीर्ष स्तर के पूर्व क्रिकेटरों के करीबी हैं.

प्रधानमंत्री से उनकी नजदीकी होने के कारण असद मीका सिंह और उनके 14-सदस्यीय दल को वीजा दिलवाने में कामयाब रहे और इस तरह उन्होंने आठ अगस्त को करांची में इस कार्यक्रम का आयोजन किया.

(Input IANS)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स