बॉलीवुड

आलिया भट्ट के साथ ब्रेकअप पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताई ये अहम बात

आलिया भट्ट अब रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में छाई हुईं हैं

आलिया भट्ट के साथ ब्रेकअप पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताई ये अहम बात
सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट (Photo Credits: Facebook)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भले ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. लेकिन ये बात भी सभी जानते हैं कि रणबीर से पहले आलिया अपने 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) को डेट कर रहीं थी. सिद्धार्थ के साथ आलिया की नजदीकियों ने भी मीडिया में खू सुर्खियां बटोरी. बाद में खबर आई कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है. इसे लेकर कई तरह की खबरें भी पढ़ने को मिली लेकिन इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की.

अब सिद्धार्थ ने खुद आलिया के साथ अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है. करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 6' में पहुंचे सिद्धार्थ ने बताया, "हम उसके बाद (ब्रेकअप के बाद) कभी नहीं मिले. मुझे नहीं लगता हमारे बीच कोई भी कड़वाहट है. मैं आलिया को डेट करने से काफी वक्त पहले से जानता आया हूं. मैंने 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के साथ पहली बार उनके साथ काम किया और अब कई चीजें इतिहास बन चुकी हैं."

ये भी पढ़ें: जब आलिया भट्ट ने एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा और प्रेजेंट बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ एक ही फ्लाइट में किया सफर

इसके बाद जब करण ने सिद्धार्थ से पूछा कि क्या आलिया के साथ अपने भावनात्मक रिश्ते को भुलाकर प्रोफेशनल रिलेशन कायम करने में उन्हें दिक्कत महसूस होती है? तो उन्होंने कहा, "जब दो लोग एक साथ नहीं रहने का फैसला करते हैं तो उसके पीछे कोई जरूरी वजह होती है. यहां कई सारे उतार-चढ़ाव आए.  जब आप किसी परिस्थिति से बाहर आते हैं तो आप उसके अच्छे और यादगार लम्हों को याद करते हैं."

बात करें फिल्मों को तो आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर काम कर रही हैं. वहीं सिद्धार्थ अपनी आगामी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' और 'मरजावां' पर काम कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2019 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).