मनोरंजन

#MeToo: अब इस सिंगर ने भी अनु मलिक पर लगाया आरोप, कहा- काम देने के बदले में की थी Kiss की डिमांड

अनु मलिक की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सिंगर सोना महापात्रा ने अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. अब एक और सिंगर ने अनु मलिक पर संगीन आरोप लगाया है.

#MeToo: अब इस सिंगर ने भी अनु मलिक पर लगाया आरोप, कहा- काम देने के बदले में की थी Kiss की डिमांड
अनु मलिक (Photo Credits: Facebook)

अनु मलिक की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सिंगर सोना महापात्रा ने अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. अब एक और सिंगर ने अनु मलिक पर संगीन आरोप लगाया है. गायिका श्वेता पंडित ने एक ट्वीट कर अपनी बात सामने रखी है. उन्होंने बताया कि, "यह साल 2000 की बात है. मैंने 'मोहब्बतें' फिल्म में लीड सिंगर के तौर पर गाना गाया था. अब मैं दूसरा गीत गाने का अवसर तलाश रही थी. मैं अनु मालिक की फैन थी. 2001 में उनके मैनेजर ने मुझे अंधेरी के एक स्टूडियो में उनसे मिलने के लिए बुलाया था. जब मैं वहां गई, अनु मलिक ने मुझसे कुछ लाइन गाने को कहा."

इसके आगे श्वेता ने बताया कि, " अनु मलिक ने मुझसे कहा कि मैं गाना काफी अच्छी तरह गाई और इसलिए वे मुझे नया गाना दे रहे हैं. उन्होंने मुझे बताया कि शान और सुनिधि के साथ मुझे यह गीत गाना होगा पर पहले मुझे उन्हें एक किस देनी होगी. यह बात सुनकर मैं दंग रह गई. मुझे पूरा विश्वास है कि उन्होंने और सिंगर्स के साथ भी गलत व्यवहार किया होगा. मैं उन सिंगर्स से गुजारिश करती हूं कि वे भी अनु मालिक के खिलाफ आवाज उठाएं."

यह भी पढ़ें: -  अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कहा, मैं Me too अभियान का पूरा समर्थन करती हूं

बता दें कि सोना महापात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों पर अनु मालिक ने पीटीआई से बात करते हुए कहा था कि, "मैं इस बारे में कुछ बात नहीं करना चाहूंगा. आज कोई भी उठकर मेरे खिलाफ कुछ भी बोलेगा तो कैसे होगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2018 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).