बॉलीवुड

सिंगापुर एयरलाइन्स पर फूटा सिंगर श्रेया घोषाल का गुस्सा, कर दिया ऐसा ट्वीट!

सिंगर श्रेया घोषाल को सिंगापुर एयरलाइन्स की ये बात कतई पसंद नहीं आई और गुस्से में उन्होंने ये ट्वीट किया है

सिंगापुर एयरलाइन्स पर फूटा सिंगर श्रेया घोषाल का गुस्सा, कर दिया ऐसा ट्वीट!
श्रेया घोषाल (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) सिंगापुर एयरलाइन्स (Singapore Airlines) से काफी नाराज हैं और उन्हें ट्विटर पर को जमकर फटकार लगाई है. श्रेया को प्लेन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट ले जाने की इजाजत नहीं दी गई जिसके कारण वो बेहद नाराज हो गईं. श्रेया ने एयरलाइन्स की खिलाफ ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालते हुए ट्वीट किया है.

श्रेया ने लिखा, "मुझे लगता है कि सिंगापुर एयरलाइन्स नहीं चाहता कि उनकी एयरलाइन में कोई ऐसा संगीतकार यात्रा करे जिसके पास कोई कीमती इंस्ट्रूमेंट है. ठीक है, धन्यवाद. सबक सीख गई."

इसके बाद एयरलाइन्स ने श्रेया की इस शिकायत पर उन्हें जवाब देते हुए उनसे इस पूरे मामले की अधिक जानकारी शेयर करने को कहा.

श्रेया के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद लोगों ने एयरलाइन्स कंपनी की भी जमकर निंदा की और श्रेया का समर्थन किया.

गौरतलब है कि श्रेया की फैन फॉलोविंग न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा है. उनके बॉलीवुड में उन्होंने कई सारे गाने गाए हैं. उन्हें अपने गानों के लिए 4 राष्ट्रिय पुरस्कार और 6 फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).