टीवी

Bigg Boss 12: अनूप-जसलीन के रिलेशनशिप पर बोली शिल्पा शिंदे, कहा-बहुत से लोग बंद दरवाजों के पीछे बहुत कुछ करते हैं...

‘बिग बॉस 12’ में 65 वर्षीय अनूप जलोटा ने अपनी 28 साल की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ एंट्री की है

Bigg Boss 12: अनूप-जसलीन के रिलेशनशिप पर बोली शिल्पा शिंदे, कहा-बहुत से लोग बंद दरवाजों के पीछे बहुत कुछ करते हैं...
शिल्पा शिंदे, अनूप जलोटा और जसलीन मथारू (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस सीजन 12’ को शुरू हुए अभी तीन दिन ही हुए हैं लेकिन इसके घर में विवाद अभी से गरमाने लगा है. गौरतलब है कि शो पर विचित्र जोड़ी के रुप में नजर आ रहे अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू चर्चा का विषय बने हुए हैं. शो के दूसरे एपिसोड में हमने देखा कि यहां शिल्पा शिंदे और करण पटेल संचालक के रुप में नजर आए. अब खुद शिल्पा ने भी मीडिया से बात करते हुए अनूप और जसलीन के रिलेशनशिप पर बयान दिया है.

स्पॉटबॉय से हुई बातचीत में उन्होंने कहा, “अनूप जी इस तरह के रिलेशनशिप के ऐसे पहले उदाहरण नहीं हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता है की इसमें कोई अजीब बात है. मुझे नहीं लगता है कि ये गलत है अगर दो लोग एक साथ अच्छे फील करते हैं और उनमें बॉन्ड अच्छा है. पहले ये कहा जाता था कि औरतों को मर्दों से छोटा होना चाहिए लेकिन आज परिभाषा बदल गई है. तो अगर समाज उसे स्वीकार कर सकता है तो इसे क्यों नहीं?

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 12 Updates: अनूप जलोटा-जसलीन मथारू को घरवालों ने लिया आड़े हाथ, रिलेशनशिप पर उठाए सवाल

साथ ही उन्हें उनके प्रोफेशन के वजह से टारगेट किया जाए ये ठीक नहीं. लोगों को निजी और प्रोफेशनल चीजों को अलग रखना चाहिए. बहुत से लोग बंद दरवाजों के पीछे बहुत कुछ करते हैं. लेकिन सभी के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार करना आसान नहीं है.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

आपको बता दें कि अनूप के साथ जसलीन के रिश्ते पर उनके पिता केसर मथारू (फिल्म डायरेक्टर) ने भी बयान देते हुए कहा था, “ऑनलाइन उनके खिलाफ रिएक्शन से मैं जरा भी परेशान नहीं हूं. वो एक शिक्षित गायिका हैं और कई सारे बड़े बॉलीवुड सिंगर्स के साथ स्टेज शोज कर चुकी हैं . हम एक इज्जतदार परिवार से हैं और मेरी बेटी बॉलीवुड के गायकों में भी पॉपुलर हैं. इसलिए पब्लिसिटी के लिए ऐसा सब करने की कोई बात नहीं है.”

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2018 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).