मनोरंजन

शाहिद कपूर का ट्विटर और इन्स्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, वॉल पर लिखा -I Love You कैटरीना कैफ

बीती रात शाहिद कपूर के घर एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी थी. मीरा राजपूत ने बेटे को जन्म दिया. फैन्स इस खबर को सुनकर काफी खुश थे. इसी बीच अब खबर आ रही है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है.

शाहिद कपूर का ट्विटर और इन्स्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, वॉल पर लिखा -I Love You कैटरीना कैफ
शाहिद कपूर . (Photo Credits : Instagram)

बीती रात शाहिद कपूर के घर एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी थी. मीरा राजपूत ने बेटे को जन्म दिया. फैन्स इस खबर को सुनकर काफी खुश थे. इसी बीच अब खबर आ रही है कि उनका ट्विटर और इन्स्टाग्राम अकाउंट हैक हो चुका है. उनके अकाउंट से अजीबोगरीब पोस्ट्स शेयर किए जा रहे हैं. एक पोस्ट में हैकर ने कैटरीना की फिल्म 'एक था टाइगर' का गाना 'माशाल्लाह' शेयर किया और लिखा 'आई लव यूं कैटरीना कैफ'. हाल ही में कृति सेनन का इन्स्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया था. उनकी बहन नुपुर सेनन ने एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी. हालांकि, कुछ देर बाद ही उनका अकाउंट रिकवर कर लिया गया था .

पोस्ट्स को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि शायद किसी टर्की हैकर ने शाहिद कपूर का अकाउंट हैक किया है.

 

View this post on Instagram

 

I love you ❤️ Katrina Kaif Kerem Şah Noyan

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

आपको बता दें कि इससे पहले अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन और अनुपम खेर जैसे सितारों का भी अकाउंट हैक हो चुका है. अनुपम को उनके ट्विटर अकाउंट हैक होने की सूचना उनके दोस्तों ने दी थी. बताया जाता है कि टर्की के कुछ लोगों ने उनका अकाउंट हैक किया था. इसी तरह टर्की से ही अभिषेक का अकाउंट भी हैक किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2018 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).