शाहिद कपूर का वैक्स स्टेचू सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में हुआ शुमार, देखें Photo
शाहिद कपूर ने अपने इस वैक्स स्टेचू के साथ अपने फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का वैक्स स्टेचू सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम (Madame Tussauds Museum) में शुमार कर लिया गया है. इस स्टेचू को बीते दिनों रिवील किया गया जिसे देखने के बाद शाहिद के फैंस काफी खुश हैं. इस स्टेचू के अनावरण के दौरान शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) मौजूद थी. यहां पर स्टेचू को देखने के बाद मीरा भी काफी खुश नजर आईं.
शाहिद का ये स्टेचू वाकई शानदार ढंग से बनकर उभरा है. इस स्टेचू को देखने के बाद असली शाहिद और इसमें फर्क कर पाना भी मुश्किल है. शाहिद ने इस स्टेचू के साथ अपनी फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसके देखकर ऐसा लगता है मानों शाहिद अपने हमशकल के साथ खड़े हैं.

बात करें फिल्मों की तो शाहिद जल्द ही फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) में नजर आएंगे. इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया और इसे दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस भी मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: रिपोर्टर के इस सवाल पर भड़के शाहिद कपूर, पूछा- तेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी क्या?
इस फिल्म में शाहिद कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे. ये फिल्म 21 जून, 2019 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

