शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म के सीन्स इंटरनेट पर हुए Viral, देखें Video
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का फैंस जहां बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं उनकी शॉर्ट फिल्म के कुछ सीन्स अब इंटरनेट पर वायरल हो चले हैं.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने जहां फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और पर्सनालिटी से अपनी बादशाहत कायम की है वहीं उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) से भी अब दर्शकों की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं. सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में अब इंटरनेट पर उनकी शॉर्ट फिल्म (Short Film) का एक वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है. बताया जा रहा है की सुहाना की एक शॉर्ट फिल्म का सीन है जिसे उन्होंने अपने कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए बनाया था. ये भी पढ़ें: सुहाना खान के ‘बॉयफ्रेंड प्रॉब्लम्स’ से ऐसे डील करते हैं पिता शाहरुख खान, बताई अंदर की बात
इस फिल्म का टाइटल है 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' (The Grey Part of Blue) जिसमें सुहाना ने अपने कॉलेज फ्रेंड्स के साथ काम किया है. फिल्म के सुहाना के स्क्रीन प्रेजेंस और उनकी खूबसूरती को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सुहाना का ये वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है और ये काफी चर्चा में भी है.
आपको बता दें कि सुहाना को लेकर भी कयास लगाया जा रहा है कि वो भी एक्टिंग में ही अपना करियर बनाएंगी. एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने भी एक बार सुहाना के प्ले को देखने के बाद उनकी जमकर सराहना करते हुए उन्हें शानदार एक्ट्रेस बताया था. ये भी पढ़ें: Suhana Khan Viral Video: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी गर्लगैंग के साथ दिखाया अपना हॉट अंदाज
शाहरुख ने भी अपने बच्चों के करियर को लेकर बात करते हुए कहा था कि वो जिस फीइल्ड में उनके बच्चे जाना चाहे वो जा सकते हैं लेकिन इससे पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी.
ये भी पढ़ें: सुहाना खान कॉलेज में मचा रही हैं धमाल, गर्लगैंग के साथ ये हॉट फोटो हुई Viral
बात करें सुहाना की तो इन दिनों वो न्यूयॉर्क एक्टिंग स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं जहां से उनके कई सारे फोटोज और वीडियोज उनके फैन क्लब्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2019 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

