बीमार ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे शाहरुख खान, नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर जताया प्यार
ऋषि कपूर को लेकर हाल ही में खबर आई कि वो अब कैंसर से मुक्त हो चुके हैं और अब रिकवर कर रहे हैं
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कभी भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते. हाल ही में न्यूयॉर्क (NewYork) पहुंचे शाहरुख खान अपने बीजी शेड्यूल से समय निकलाकर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से मिलने पहुंचे. कैंसर (Cancer) से अपनी जंग लड़ रहे ऋषि कपूर को लेकर हाल ही में खबर आई कि वो अब रोगमुक्त हो चुके हैं और रिकवर कर रहे हैं. ऐसे में उनके स्वास्थ का हाल जानने शाहरुख वहां पहुंचे.
इस बात की जानकारी नीतू सिंह (Neetu Singh) ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर की है. नीतू ने अपनी, ऋषि कपूर और शाहरुख खान की एक सेल्फी फोटो को शेयर करके लिखा, "लोगों को बेहतर महसूस कराने का गुण बहुत कम लोगों में होता है!!! शाहरुख खान का प्यार और फिक्र बहुत असल है!!! वो अपने शानदार काम के साथ ही एक बेहतर इंसान भी हैं. मैं उन्हें एक अच्छे इंसान के तौर पर अडमायर भी करती हूं."
ये भी पढ़ें: Confirmed: ऋषि कपूर ने कैंसर जैसी घातक बीमारी को दी मात, कहा- भगवान ने मुझे सब्र करना सिखाया
जबसे ऋषि कपूर अपना उपचार कराने न्यूयॉर्क गए हैं तबसे शाहरुख ये दूसरी बार उनसे मिलने पहुंचे हैं. इससे पहले, पिछले साल नवंबर में भी शाहरुख ने उनसे मुलाकात करके उनका हालचाल लिया था.
Message from Saira Banu: Sahab's mooh-bola beta-"son" @iamsrk visited Sahab today. Sharing some photos of the evening. pic.twitter.com/UHV8gzOB8v
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) August 15, 2017
गौरतलब है कि शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री में अपने करीबियों का काफी ख्याल रखते हैं और समय-समय पर उनका हालचाल लेते रहते हैं. इससे पहले जब दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की बिगड़ती तबीयत की खबर आई थी तब वो उनसे मिलने भी उनके घर पहुंचे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2019 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

