बॉलीवुड

Shocking: शाहरुख खान के घर बाहर फैन ने की सुसाइड की कोशिश, ये थी बड़ी वजह

2 नवंबर, शुक्रवार को शाहरुख खान ने अपना 53वां जन्मदिन मनाया. इसी दौरान उनके एक फैन ने आत्मदाह करने की कोशिश की

Shocking: शाहरुख खान के घर बाहर फैन ने की सुसाइड की कोशिश, ये थी बड़ी वजह
शाहरुख खान (Photo Credits: Yogen Shah)

शाहरुख खान ने 2 नवंबर, शुक्रवार को अपना 53वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर हर साल की तरह इस साल भी उनके कई सारे फैंस उनकी एक झलक पाने को उनके घर के बाहर इकठ्ठा हो गए. हर कोई शाहरुख को देखना चाहता था, उन्हें जन्मदिन की बधाई देना चाहता था और किंग खान भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते. अब खबर आई है कि शाहरुख के फैन ने उनकी चाहत में आत्महत्या तक करने की कोशिश कर दी. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर एक अनुसार,  सलीम (35) नामक एक शख्स कोलकाता से मुंबई सिर्फ इसलिए आया था क्योंकि वो उनसे मिलना चाहता था.

सलीम, शाहरुख के घर मन्नत तक तो पहुंच गया लेकिन किसी कारण वो उन्हें देख नहीं पाया. इस वजह से हताश सलीम ने उनके प्रति अपना प्यार दर्शाने के लिए उनके बंगले के बाहर खड़े होकर चाकू से अपना गला चीर दिया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने फौरन उसे करीब के भाभा अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया.

 

View this post on Instagram

 

Shah Rukh Khan as he waves from #Mannat on his #happybirthday today #photooftheday #shahrukhkhan #manavmanglani @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

आपको बता दें कि शाहरुख ने अपने जन्मदिन वाले दिन न केवल एक बार बल्कि 2 से 3 बार अपने फैंस से मिलने घर के गेट पर आए और सभी का अभिवादन किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

इसी उन्होंने अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ और निर्देशक आनंद एल राय के साथ मिलकर मीडिया की मौजूदगी में अपनी फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर भी लॉन्च किया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2018 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).