बॉलीवुड

शाहरुख खान के परिवार से आई बुरी खबर, चचेरी बहन का पाकिस्तान में हुआ निधन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है. उनकी चचेरी बहन नूरजहां का पाकिस्तान के पेशावर में निधन हो गया. इस बात की जानकारी को पाकिस्तानी मीडिया ने मंगलवार को दी है.

शाहरुख खान के परिवार से आई बुरी खबर, चचेरी बहन का पाकिस्तान में हुआ निधन
(Photo Credits: Instagram)

Shah Rukh Khan Cousin Sister Passes Away: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है. उनकी चचेरी बहन नूरजहां (Noorjahan) का पाकिस्तान (Pakistan) के पेशावर (Peshawar) में निधन हो गया. इस बात की जानकारी को पाकिस्तानी मीडिया ने मंगलवार को दी है. नूरजहां के छोटे भाई मंसूर अहमद ने जियो न्यूज से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की और बताया कि उनकी बहन बीते लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थी और इसी के चलते उनका निधन हुआ.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख की बहन नूरजहां पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार के करीब मोहल्ला शाह वाली कताल क्षेत्र में रहती थी. फिलहाल नूरजहां के उम्र को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है. ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के ‘मन्नत’ बंगले में कमरे का इतना है किराया, किंग खान का ट्वीट जीत रहा फैंस का दिल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

बताया जा रहा है कि नूरजहां ने साल 2018 में आम चुनाव के लिए अपना नामांकन भी दर्ज किया था और किसी कारण बाद में उन्होंने इसे वापस ले लिया था. वो जिला एवं शहर पार्षद के तौर पर भी कार्यरत रह चुकी हैं. वें शाहरुख खान से मिलने दो बार उनके घर भी जा चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2020 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).