बॉलीवुड

शाहरुख खान के शानदार बर्थडे केक की फोटो आई सामने, इंटरनेट पर Viral हुई फोटो

शाहरुख खान आज अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ ही अपनी फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर भी लॉन्च करने वाले हैं

शाहरुख खान के शानदार बर्थडे केक की फोटो आई सामने, इंटरनेट पर Viral हुई फोटो
शाहरुख खान (Photo Credits: Yogen Shah)

शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में इस खास मौके पर आज कई सारे इवेंट्स प्लान किए गए हैं जिसमें शाहरुख शरीक होंगे और साथ ही अपने परिवार, दोस्त और मीडिया के साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगे. इस खास मौके पर उनकी आनेवाली फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म से शाहरुख का किरदार बउआ सिंह इन दिनों इंटरनेट पर काफी ट्रेंड हो रहा है और ऐसे में इस बार शाहरुख के बर्थडे केक पर भी उनके इसी किरदार की झलक देखने को मिलेगी.

टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा ट्वीट की गई फोटो के अनुसार, किंग खान का बर्थडे केक इस साल काफी मजेदार होगा. केक पर शाहरुख, बनियान और शॉर्ट्स पहने हुए बउआ सिंह के रूप में दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है और अब लोग इस बर्थडे केक को देखने के बाद शाहरुख के जन्मदिन को लेकर और भी उत्साहित हो उठे हैं.

आपको बता दें कि बीती रात को शाहरुख ने मुंबई स्थित अपने बंगले 'मन्नत' के बाहर हर साल की तरह अपने फैंस से मुलाकात की. किंग खान की एक झलक पाने रात से ही वहां फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई.

ये भी पढ़ें: Happy Birthday Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने वाइफ गौरी खान को केक खिलाकर किया बर्थडे सेलिब्रेशन का आगाज

आपको बता दें कि शाहरुख आज दोपहर को अपनी फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट अटेंड करेंगे जिसके बाद वो अपने परिवार के साथ ग्रैंड स्टाइल में अपना बर्थडे मनाएंगे. इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2018 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).