मिस्ट्री गर्ल के साथ पार्टी करते दिखाई दिए शाहरुख खान के बेटे आर्यन, तस्वीरें हुई वायरल
हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म द लायन किंग के हिंदी वर्जन में आर्यन खान ने अपनी आवाज दी थी. जिसके बाद से ही खबरों में छाए हुए थे. लेकिन अब आर्यन एक मिस्ट्री गर्ल के साथ पार्टी की तस्वीरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन (Aryan Khan) पिछले कुछ समय से चर्चा में बने हुए हैं. वजह है हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म द लायन किंग(The Lion King). इस फिल्म के हिंदी वर्जन (Hindi Version) के लिए आर्यन ने शाहरुख के साथ मिलकर अपनी आवाज (Voice) दी है. आर्यन ने फिल्म में मुख्य किरदार सिंबा (Simba) को अपनी आवाज दी है. ऐसे में जब आर्यन की आवाज के साथ फिल्म का टीजर सामने आया था तो फैंस काफी उत्साहित हो गए. आख़िरकार शाहरुख खान के बेटे आर्यन के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है. ऐसे में द लायन किंग फैंस के लिए ये किसी ट्रीट (Treat) से कम नहीं थी.
लेकिन अब आर्यन खान एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं. क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें काफी वायरल हो रही है जिसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कौन है ये लड़की जिसके साथ आर्यन पार्टी करते हुए और बेहद ही कंफर्ट अंदाज में दिखाई दे रहे हैं?
इस तस्वीर में आर्यन बिलकुल अपने पिता शाहरुख खान की तरह हैंडसम दिखाई दे रहे हैं. ब्लैक लेदर जैकेट और ब्लैक टी पहने हुए हैं.
दरअसल आर्यन को लेकर चर्चा है कि उनकी लंदन बेस्ड एक ब्लॉगर से काफी नजदीकीयां हैं. जिससे वो लंदन में स्टडीज के दौरान मिले थे. वेल आर्यन अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. ऐसे में ये लड़की असल में कौन है इस बारे में साफ नहीं हो पाया हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

