मनोरंजन

एक्ट्रेस सारा खान ने शेयर किया अपना पाकिस्तानी विज्ञापन तो भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

सारा खान कई दफा ट्रोल्स का शिकार हो चुकी हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इन तस्वीरों के कारण लोग जमकर उन्हें ट्रोल करते हैं. लेकिन इस बार उनको किसी फोटो के लिए नहीं बल्कि उनके विज्ञापन के लिए ट्रोल किया जा रहा है.

एक्ट्रेस सारा खान ने शेयर किया अपना पाकिस्तानी विज्ञापन तो भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
सारा खान (Photo Credits : Instagram)

सारा खान कई दफा ट्रोल्स का शिकार हो चुकी हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इन तस्वीरों के कारण लोग जमकर उन्हें ट्रोल करते हैं. लेकिन इस बार उनको किसी फोटो के लिए नहीं बल्कि उनके विज्ञापन के लिए ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, सारा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक पाकिस्तानी कमर्शियल शेयर किया है. यह ऐड एक ब्यूटी क्रीम का है.सारा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, " मेरा नया पाकिस्तानी ऐड." उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, " Go to Hell." कुछ लोग उन्हें पाकिस्तान जाने की नसीहत दे रहे हैं. यूजर्स द्वारा किए गए कुछ कमेंट्स बेहद शर्मनाक है.

 

View this post on Instagram

 

My new Pakistani commercial 🎉❤️ #faizabeautycream

A post shared by sara khan (@ssarakhan) on

यूजर्स ने इस वीडियो पर भद्दे कमेंट्स किए हैं (Photo Credits : Instagram)

आपको बता दें कि हाल ही में अंगद हसिजा के साथ सारा का एक  हॉट सीन सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ था. सारा और अंगद एक साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे. यह वीडियो एक सॉन्ग के बिहाइंड द सीन्स का है.

 

View this post on Instagram

 

@angadhasija and @ssarakhan shoot for a steamy song. . . . #bollywood #angadhasija #ssarakhan

A post shared by POP Diaries (@ipopdiaries) on

अंगद और सारा ने टीवी शो ‘सपना बाबुल का बिदाई’, ‘राम मिलाए जोड़ी’ और ‘सौभाग्यलक्ष्मी’ में साथ काम किया था. इससे पहले सारा का एक न्यूड वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. उस वीडियो को उनकी बहन ने गलती से इन्स्टाग्राम पर शेयर कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2018 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).