बॉलीवुड

ये है सारा अली खान की स्लिम और ट्रिम पर्सनालिटी का राज, देखें उनका ये Video

डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' से पहले ही सारा अली खान खुद को लेकर

ये है सारा अली खान की स्लिम और ट्रिम पर्सनालिटी का राज, देखें उनका ये Video
सारा अली खान (Photo Credits: Instagram)

सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath)  रिलीज की प्रतीक्षा कर रही हैं. ये फिल्म इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है. फिल्म में सारा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ लीड रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म को लेकर सारा ने कड़ी तैयारियां की थी. क्योंकि ये उनकी पहली फिल्म है इसलिए वो इसे लेकर किसी भी तरह का चांस नहीं लेना चाहती हैं और अपनी हेल्थ से लेकर अपनी पर्सनालिटी तक, इन सभी को संवारने में जुट गईं.

फिल्म का काम शुरू करने से पहले सारा ने जिम जॉइन कर लिया जहां उन्होंने हर दिन घंटों तक पसीना बहाया. इंटरनेट पर सारा का वीडियो भी देखने  मिला जिसमें वो अपने जिम ट्रेनर के साथ मेहनत करती हुईं नजर आ रही हैं.

सारा यहां कई प्रकार की मुश्किल एक्सरसाइज करती दिख रही हैं. नार्मल एक्सरसाइज के साथ ही सारा पाइलेट्स क्लासेज भी जाती हैं. सारा की कड़ी मेहनत का नतीजा ये रहा है कि आज उनकी बॉडी काफी स्लिम और ट्रिम है और बेहद आकर्षक भी लगती हैं.

ये भी पढ़ें: क्या वाकई ‘लव जिहाद’ को प्रमोट करती है फिल्म ‘केदारनाथ’? मेकर्स ने दिया बड़ा बयान

गौरतलब है कि जिम के साथ ही सारा स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं और अपनी सेहत का खास ख्याल रखती हैं. फिल्म 'केदारनाथ' एक ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों को सारा का प्रेजेंस भी काफी पसंद. अब क्या सारा की मेहनत रंग लाती है या भी या नहीं? ये तो आनेवाला वक्त ही बताएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2018 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).